निर्माणाधीन सिंचाई गूल की गुणवत्ता की शिकायत पर मुख्यमंत्री जनसम्पर्क अधिकारी ने किया निरीक्षण

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। हिम्मतपुर तल्ला में निर्माणाधीन सिंचाई गूल की गुणवत्ता की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री जनसम्पर्क अधिकारी विजय बिष्ट ने गूल का स्थलीय निरीक्षण किया। गौरतबल है कि हिम्मपुर तल्ला में सिंचाई विभाग द्वारा 400 मीटर सिंचाई गूल का निर्माण किया जा रहा है। क्षेत्रवासी व्यक्ति द्वारा जनसम्पर्क अधिकारी मुख्यंमत्री को शिकायत की गई थी। श्री बिष्ट द्वारा गुरूवार को निर्माणधीन गूल का स्थलीय निरीक्षण किया गया व स्थल पर मौजूद अवर अभियंता सिंचाई सुभाष चन्द्र जोशी से गूल सम्बन्धित जानकारियां ली। अवर अभिंयता ने बताया कि ठेकेदार व क्षेत्रवासी व्यक्ति का आपसी विवाद होने के कारण सिंचाई गूल निर्माण की गुणवत्ता की शिकायत की गई है। उन्होंने कहा कि गूल निर्माण में मानकों का अनुपालन करते हुए गुणवत्ता पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्रवासियों द्वारा गूल निर्माण में निकले मिट्टी व मलुवा सड़क पर फैलने से यातायात बाधित होने की शिकायत की गई थी। अब गूल निर्माण करते हुए मिट्टी व मलुवे को तुरन्त हटाकर यातायात सुचारू किया जा रहा है। निरीक्षण दौरान जनसम्पर्क अधिकारी श्री बिष्ट ने निर्माणाधीन गूल की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त करते हुए अवर अभिंयता को निर्माण सामाग्री की समय -समय पर जांच व गूल निर्माण गुणवत्ता का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश मौके पर दिये।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440