बालतोड़ हो जाने पर होने वाली दर्द और सूजन से हैं परेशान, तो ये घरेलू नुस्खे मिलेगी राहत

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। शरीर में बाल टूटने की वजह से फोड़ा बने लगता है, तो इसको बालतोड़ कहते हैं। यह बहुत ही दर्द देता है। इसमें कुछ ही दिनों में इसमें मवाद पड़ जाता है। इसको फोड़ने के दौरान बहुत ही तेज दर्द होता है, जिसमें से गांठ निकलती है। इसको ठीक करने के लिए दवा आती है, लेकिन कुछ घरेलू नुस्खे भी अपनाए जा सकते हैं।

नीम
नीम की छाल और इसके पत्ते का बालतोड़ में उपयोग किया जा सकता है, जो कि बालतोड़ में काफी लाभदायक साबित होगा। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं। आप नीम की पत्तियों और इसकी छाल को पीस कर इसमें हल्दी पाउडर मिला दें। उसके बाद इसके गाढ़े पेस्ट को बालतोड़ पर लगा लें और सुबह उठते ही धो लें। यह आपके बालतोड़ को ठीक कर देना।

यह भी पढ़ें -   सक्षम महिला, समर्थ भारतः हल्द्वानी में 21 आत्मनिर्भर महिलाओं का सम्मान

हल्दी
बालतोड़ में सूजन और दर्द बहुत होता है। ऐसे में इसको दूर करने के लिए आप हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। हल्दी में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। आप एक छोटा चम्मच हल्दी लें और उसमें एक चुटकी चुना मिला दें। इसके पेस्ट को एक चम्मच में लेकर गर्म कर दें। उसके बाद इसको बालतोड़ पर लगाकर सुबह धो लें। यह बालतोड़ में दर्द और सूजन से राहत देगा।

यह भी पढ़ें -   अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार

लहसुन
बालतोड़ अगर बढ़ रहा हो, तो उसको रोकने के लिए लहसुन काफी असरदार साबित होता है। आप एक लहसुन की कली को पीसकर बालतोड़ पर लगा लें। इसके रस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इसको रात भर लगा कर छोड़ दें। सुबह उठते ही इस पेस्ट को धो लें। यह बालतोड़ को बढ़ने से रोकने में मदद करेगा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440