रहस्यमय परिस्थितियों में बालक लापता

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। घर से सामान लेने निकला बालक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी सुराग न लगने पर परिजनों ने पुलिस की शरण ली है।पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है। ऊंचापुल निवासी सुबोध कोटनाला ने बताया कि उसका पुत्र सोमवार की दोपहर घर के समीप ही स्टेशनरी का सामान लेने निकला। लेकिन इसके बाद से घर नहीं लौटा। उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस पर उसने पुलिस की शरण ली और पुत्र की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। परिजनों को उसकी अनिष्ट की आशंका सता रही है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बालक को जल्द बरामद कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   NEET Re-Exam के लिए उत्तराखंड तैयार, 53 केंद्रों पर 21 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440