बीपीएल शिक्षा प्रयास समिति के बच्चों ने जाना पौधे लगाने का महत्व

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। हरेला पर्व पर बीपीएल शिक्षा प्रयास समिति के बच्चों ने हरेला पर्व मनाया और नवाबी रोड स्थित शिव मंदिर परिसर में पौधे रोपित किये। इस दौरान समिति की अध्यक्षा एवं पूर्व प्रवक्ता श्रीमती पार्वती किरौला ने बच्चों को पौधे लगाने का महत्व भी बताया।
श्रीमती किरौला ने बताया कि वृक्ष प्रकृति की अमूल्य धरोहर है। वृक्षों के अंधाधुंध कटान के कारण प्रकृति में असंतुलन उत्पन्न हो गया है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का पाठ पढ़ाया तथा बच्चों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण के लिये पौधे लगाने का संकल्प भी लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा झटका: पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440