बच्चों की लड़ाई बड़ों तक पहुंची, मारपीट में चली लाठी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बच्चों में मामूली बात को लेकर हुई लड़ाई बड़ों की मारपीट में बदल गई। एक पक्ष के लोगों ने दंपत्ति को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीट दिया। दोनों को घायलावस्था में बेस अस्पताल भर्ती कराया गया है। हालांकि इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से हमले से पूर्व तहरीर सौंपी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार इन्द्रानगर बड़ी मस्जिद निवासी सलमा के बच्चों का पड़ोस में रहने वाली नसीमा के बच्चों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। यह देख नसीमा और सलमा में भी तू-तू-मैं-मैं हो गई। बात बढ़ी तो दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। इस बीच सलमा का पति रहमत अली बीच बचाव को आ गया। इसके बाद दोनों पक्षों ने बनभूलपुरा थाने में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर सौंप पुलिस से कार्यवाही की मांग की। आरोप है कि अभी सलमा व रहमत तहरीर देकर घर पहुंच ही रहे थे कि तभी नसीमा पक्ष से रिजवान व सद्दाम पहले से ही लाठी-डंडों के साथ घात लगाए बैठे थे। दोनों ने सलमा व रहमत पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से किए गए इस हमले में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को उपचार के लिए बेस चिकित्सालय भर्ती कराया गया है। रहमत के अनुसार नसीमा पक्ष पूर्व में भी कई बार छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा कर चुका है। आरोप है कि नसीमा पक्ष अक्सर लड़ाई-झगड़े के मौके तलाशता रहता है। इधर पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। साथ ही घटना के बावत प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें -   चंपावत में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार में लगी आग, दो की मौत, महिला व दो मासूम बच्चे घायल

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440