चोरगलिया पुलिस की कार्रवाई, 115 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह के नेतृत्व में चोरगलिया पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान बलवंत सिंह पुत्र श्याम सिंह, निवासी कौंदाखेड़ा, थाना नानकमत्ता, जिला ऊधम सिंह नगर को 115 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध थाना चोरगलिया में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है।

इस कार्रवाई में पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल जगदीश सिंह, कांस्टेबल भारत भूषण एवं कांस्टेबल शैलेन्द्र सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी के प्रकाश पर्व पर सजा भव्य गुरमत समागम, प्रभात फेरी से लेकर संध्या दीवान तक भक्ति में सराबोर रही संगत
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440