स्पष्ट बहुमत के बाद भी नहीं तय हो पा रहा सीएम का नाम, आम आदमी पार्टी ने उठाए सवाल

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में सरकार गठन में हो रही देरी पर आम आदमी पार्टी ने सवाल उठाए हैं। आप नेता कर्नल अजय कोठियाल ने ट्वीट में लिखा है कि पंजाब और उत्तराखंड में एक ही दिन मतगणना हुई थी। पंजाब में आम आदमी पार्टी की नवनिर्वाचित सरकार शपथ ग्रहण कर जनता की सेवा में लग चुकी है। वहां आप सरकार लगातार एक से बढ़कर एक निर्णय ले रही है। दूसरी तरफ उत्तराखंड में भाजपा को स्पष्ट बहुमत प्राप्त होने के बावजूद अब तक यह तय नहीं हो पाया है कि यहां सीएम कौन होगा, सरकार कब बनेगी। कोठियाल के मुताबिक अनिर्णय के कारण राज्य के विकास का बहुमूल्य समय खराब हो रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 25 अगस्त 2026, मंगलवार | भौम प्रदोष व्रत पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440