फेसबुक आईडी का क्लोन तैयार कर युवक से उड़ाई 25 हजार की रकम

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। फेसबुक आईडी का क्लोन तैयार कर लोगों को मैसेज कर हजारों की रकम उड़ा ली गई। इस मामले में दोनों पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस को सौंपी तहरीर में पंचवटी उत्तरांचल कालोनी मल्ली बमौरी निवासी आर्यन पंत के अनुसार अज्ञात सख्श ने उसकी फेसबुक आईडी का क्लोन तैयार कर उसके एक मित्र से 25 हजार की रकम ठग ली गई है। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में तैनात डॉ अंशुल ने भी एक तहरीर पुलिस को सौंपी है। डॉ अंशुल के अनुसार उनके सीनियर डॉक्टर की फेसबुक आईडी का क्लोन तैयार कर उससे 25 हजार की रकम मांगी गई। उक्त राशि उसने गूगल पे के माध्यम से विजय शर्मा नामक सख्श को ट्रांसफर की गई है। दोनों ने पुलिस से कार्यवाही की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें -   ईंधन बचाने के लिए डीएम खुद उतरे सड़क पर, पैदल पहुंचकर दिया बड़ा संदेश

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440