लौंग में पाए जाने वाले युजेनॉल औषधीय गुण होते हैं, जानें इनके फायदे

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। लौंग का खासकर सर्दियों में इस्तेमाल काफी फायदेमंद होता है क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है। लौंग में पाए जाने वाले युजेनॉल में औषधीय गुण होता है, जो कई तरह की समस्याओं से निजात दिलाने में कारगर होता है। लौंग का स्वाद थोड़ा कड़वा जरूर होता है लेकिन जब इसके औषधीय गुणों को जानेंगे तो आप भी इसके इस्तेमाल से बचे नहीं रहेंगे।

लौंग के औषधीय गुण

1- अगर आपको सर्दी लगी हो तो ऐसे में आप लौंग के तेल की 10 बूंदों को शहद में मिलाएं और दिन में दो से तीन बार इसका सेवन करें। इससे सर्दी में राहत मिलती है।

यह भी पढ़ें -   आयुर्वेद में अमरूद के पत्तों का इस्तेमाल सदियों से कई बीमारियों के इलाज में किया जाता है

2- अगर सर्दी-जुकाम आपका पीछा नहीं छोड़ रहा है तो आप लौंग की चाय पीएं, आपको लाभ मिलेगा। कई बार इसमें में लौंग चबाने की सलाह दी जाती है। इससे सांसों की बदबू भी दूर होती है।

3घ्- अगर आप खाने के बाद लौंग खाते हैं तो मुंह में लार बनता है, जिससे पाचन सही होता है और एसिडिटी की समस्या नहीं होती है।

4- कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करने में लौंग भी कारगर होता है। यह हृदय रोगों से रोकथाम में लाभदायक होता है।

5- अगर आपके दांतों में दर्द हो तो आप लौंग का इस्तेमाल करें, आपको दर्द से राहत मिलेगी।

6- लौंग में मानसिक थकान को कम करने का भी गुण होता है। आप चाहें तो तुलसी, पुदीना और इलायची के साथ लौंग मिलाकर इसका चाय बनाकर पिएं या फिर शहद के साथ लेंगे तो मानसिक थकान कम होगी।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी के दो कीमती मोबाइल बरामद

7- लौंग के तेल में सबसे अधिक एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसके इस्तेमाल से स्क्नि सॉफ्ट रहती है और ग्लो करती है। इसके तेल में पोटैशियम, सोडियम, आयरन, फॉस्फोरस, विटामिन ए और विटामिन सी पाया जाता है।

8- लौंग खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, कई तरह की बीमारियों से बचाव होता है। पोटैशियम के कारण कमजोरी दूर होती है और तत्काल ऊर्जा मिलती है।

9- इसके इस्तेमाल से आंखों की रोशनी बेहतर होती है क्योंकि इसमें विटामिन ए पाया जाता है।

10- लौंग के इस्तेमाल से उल्टी आने एवं जी घबराने जैसी पेरशानी नहीं होती। इसके तेल को जहरीले कीडे़ के काटने पर, घाव पर और फंगल इंफेक्शन वाली जगह पर लगाया जाता है, इससे लाभ मिलता है।

Ad Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440