सीएम धामी ने लखीमपुर खीरी में हुई घटना को बताया अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए लोगों से संयम रखने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना बहुत ही दुखद है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इसे बहुत ही गम्भीरता से लेते हुए जांच की जा रही है। सभी को धैर्य रखने की आवश्यकता है।

वहीं दूसरी और कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने लखीमपुर खीरी की घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि ऐसा होना दुर्भाग्यपूर्ण है। किसान हमारे अन्नदाता हैं, हमें हर हाल में उनका सम्मान करना होगा। उन्होंने इस घटना के चलते चार अक्टूबर को बाजपुर क्षेत्र में प्रस्तावित अपने सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है। एसएसपी ऊधम सिंह नगर दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि हम किसान संगठनों के संपर्क में हैं। पुलिस और खुफिया एजेंसियों को भी अलर्ट किया गया है। हमें उम्मीद है कि उत्तर प्रदेश की घटना को लेकर जिले का माहौल नहीं खराब होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440