शिव भक्ति में डूबा हल्द्वानीः दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की कलश यात्रा से गूंज उठा नगर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वावधान में भगवान शिव कथामृत महोत्सव की पूर्व संध्या पर एम.बी. ग्राउंड परिसर में भव्य पूजा-अर्चना एवं विशाल कलश यात्रा का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार, धूप-दीप और हवन के साथ संपन्न इस धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से लोककल्याण, शांति, समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की।

पूजा-अर्चना के उपरांत श्रद्धा, आस्था और भक्ति के संग दिव्य ज्योति जागृति कलश यात्रा नगर में निकाली गई। केसरिया परिधानों में सजी मातृशक्ति, सिर पर कलश धारण किए भक्तगण और गूंजते ‘हर-हर महादेव’ के जयघोषों से पूरा हल्द्वानी नगर शिवमय हो उठा। यात्रा के दौरान वातावरण पूर्णतः आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया।

यह भी पढ़ें -   कर्णप्रयाग में खूनी बवाल: पार्किंग विवाद के बाद तलवारें चलीं, 5 घायल, 3 घंटे ठप रहा बदरीनाथ हाईवे

कलश यात्रा एम.बी. ग्राउंड से प्रारंभ होकर नवाबी रोड, जेल रोड चौराहा, कालू सिद्ध बाबा मंदिर, तिकोनिया एवं कॉलेज रोड से होते हुए पुनः एम.बी. ग्राउंड में संपन्न हुई। मार्ग के दोनों ओर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया, वहीं कई स्थानों पर भक्तों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई।

आयोजकों ने बताया कि भगवान शिव कथामृत जैसे आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में सद्भाव, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक चेतना का विकास होता है। ऐसे कार्यक्रम युवाओं को संस्कारों से जोड़ने और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यह भी पढ़ें -   वन्यजीवों के लिए देवदूत बने डॉ. आशुतोष पन्त, टांडा जंगल में बनवाईं 20 जल हौदियां, अब लगाएंगे फलदार पेड़

संस्थान की ओर से जानकारी दी गई कि 28 जनवरी से 4 फरवरी तक एम.बी. ग्राउंड में शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रतिदिन विद्वान कथावाचकों द्वारा शिव तत्व और जीवन मूल्यों पर आधारित कथा का श्रवण कराया जाएगा।

इस पावन अवसर पर हल्द्वानी नगर निगम के महापौर गजराज सिंह बिष्ट, नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, लालकुआँ के अध्यक्ष मुकेश बोरा, महाराज स्वामी उमेशानंद, राजेश अग्रवाल, दीवान डोगरा, भगवान सहाय अग्रवाल, कथावाचक सर्वेश्वर सहित संस्थान से जुड़े संत-महात्मा, मातृशक्ति और हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440