सीएम धामी ने गुरूनानक जी के प्रकाशोत्सव एवं कार्तिक पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूनानक जी के प्रकाशोत्सव एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि सिख धर्म के प्रथम गुरू गुरूनानक देव जी ने हमें सामाजिक समरसता, शांति एवं सौहार्द के मार्ग पर चलने का संदेश दिया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गुरू नानक जी ने समाज में ऊंचनीच, भेदभाव, वैमनस्यता को दूर करने तथा सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन का अथक प्रयास करने के साथ ही समाज को भी इसका संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गुरूनानक जी द्वारा दिए गए सामाजिक समरसता, एकता एवं सौहार्द का संदेश आज पहले से भी अधिक प्रासंगिक हैं। मुख्यमंत्री ने इस प्रकाश उत्सव पर प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि की भी कामना की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   23 साल बाद फिर सामने आई जेनी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका दर्द; हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाकर मांगा न्याय
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440