सीएम धामी ने किया जल-जीवन यात्रा का फ्लैग ऑफ, नशामुक्त तथा जल संरक्षण की करायी जायेगी शपथ

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में अनमोल ग्राम स्वराज संस्थान द्वारा जन जागरण अभियान के अंतर्गत प्रारंभ की जा रही जल-जीवन यात्रा का फ्लैग ऑफ किया। इस यात्रा का आयोजन सामाजिक संगठन महादेव सेना एवं ग्राम स्वराज संस्थान के तत्वाधान में किया जा रहा है। 16 अगस्त तक चलने वाली इस यात्रा में शिवालयों में जलाभिषेक कर स्वच्छता, नशामुक्त तथा जल संरक्षण की शपथ कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें -   लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव में मतदान जारी, 1053 व्यापारी चुनेंगे अपना नया नेतृत्व

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अनमोल ग्राम स्वराज संस्थान द्वारा स्वच्छता, नशा मुक्ति एवं जल संरक्षण की दिशा में यह अच्छी पहल की जा रही है। जल संरक्षण की दिशा में अनेक प्रयासों की जरूरत है। स्वच्छ भारत अभियान की दिशा में सबको मिलकर आगे बढ़ना होगा।

यह भी पढ़ें -   1170 अग्निवीर बने भारतीय सेना का हिस्सा, सोमनाथ मैदान में गूंजी देशभक्ति की हुंकार

इस अवसर पर केबिनेट मंत्री गणेश जोशी, जल जीवन यात्रा के संयोजक राजेंद्र सेमवाल शास्त्री, गीता बिष्ट, गोविन्द भट्ट, ललित मनराल, कुसुम कंडवाल, सूरज लोहनी एवं मीरा बजाज उपस्थित थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440