बाबा नीम करौली महाराज की बन रही बायोपिक फिल्म के पोस्टर को सीएम धामी ने किया लांच

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/हल्द्वानी। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को बाबा नीम करौली महाराज की बन रही बायोपिक फिल्म के पोस्टर को लांच किया। इस दौरान फिल्म की सफलता के लिये फिल्म निर्माताओं को बधाई एवं शुभकामनायें दी। आपकों बता दें कि निर्माता/निर्देशक शरद सिंह ठाकुर और निर्माता एवं श्री आनंद आश्रम वृद्धाश्रम की अध्यक्ष कनक चंद द्वारा विश्व के महान संत और हनुमान जी के अवतार बाबा नीम करौली महाराज जी के जीवन पर पहली बायोपिक फिल्म बन रही है। फिल्म की पोस्टर लांच के दौरान कनक चंद ने सीएम धामी को फिल्म की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि बाबा नीम करौली महाराज के जीवन पर आधारित बायोपिक फिल्म देखकर श्रद्धालु भक्तजन बाबा के जीवन दर्शन उनकी लीलाओं और महानता को जान पाएंगे।
मुख्यमंत्री आवास पर उनके साथ वरिष्ठ सचिव के के मदान तथा निजी सचिव कपिल चौहान ने भी टीम सदस्य के रूप में सहयोग किया।
इधर फ़िल्म को स्वामी चिदानन्द सरस्वती और रबीन्द्र कु जोशी ने पूरी टीम को इस पुनीत कार्य के बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड: कार्यकाल पूरा करने वाली व्यापार मंडल इकाइयां जल्द कराएं चुनाव, नियमों की अनदेखी पड़ सकती है भारी- रावेल सिंह आनंद

ज्ञात हो कि बाबा नीम करौली महाराज की जीवनी पर बन रही पहली फीचर फिल्म के पहले पोस्टर को भक्तिधाम के व्यवस्थापक गजेंद्र सिंह बिष्ट ने भक्तिधाम आश्रम नौकुचियाताल, संस्था संस्थापक टी एस रावत ने श्री आनंद आश्रम वृद्धाश्रम हल्द्वानी और हनुमान मंदिर बाबा नीब करौरी आश्रम वीरभद्र ऋषिकेश के ट्रस्टी रबीन्द्र जोशी (रब्बू दा) पोस्टर को सार्वजनिक रूप से प्रकाशित किया गया।
फ़िल्म की कहानीकार संयुक्त रूप से शरद सिंह ठाकुर और श्रीमती कनक चंद लिखी गयी है। वही फिल्म की पटकथा और संवाद लेखिका डा0 कविता रायजादा द्वारा लिखे गये हैं। जबकि फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर अमेरिका के ग्रेमी अवॉर्ड नॉमिनी, जय उत्तल हैं और गीतों को अपने सुरेले संगीत से भारत के प्रसिद्ध संगीतकार संगीत आसिफ अली चंदवानी ने सजाया है। साथ ही डीओपी नारायण आर० दीक्षित होंगें।
फ़िल्म निदेशक शरद सिंह ठाकुर ने बताया कि फ़िल्म को बाबा के बचपन से लेकर बाबा जी के वृंदावन में समाधि लेने तक फिल्माया जाएगा। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अलग अलग स्थानों पर की जाएगी। वही कनक चंद ने बताया कि बाबा जी कलयुग के भगवान हैं जो सभी भक्तजनो के कष्टों को दूर करते हैं। उनका कहना है कि यह सौभाग्य है कि महागुरु बाबा जी की फ़िल्म निर्माण का सौभाग्य उन्हें प्राप्त हुआ है। उन्होंने बतया कि श्रद्धालुओं के परिवार और समाज का हर व्यक्ति फिल्म के पर्दे पर आने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।
आपकों बात दें कि फिल्म के निदेशक शरद सिंह ठाकुर की जरा संभल के, ग्रीन सिग्नल, डेथ ऑफ वाटर और अलाइव अन्य सभी फिल्में पुरस्कार प्राप्त कर चुकी हैं। उन्होंने कई डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म और एड फिल्में बनाई हैं। वर्तमान में नागालैंड की 16 जनजातियों पर फ़िल्म बनाने वाले वह पहले व्यक्ति हैं। उन्होंने समाजिक विषयों को ही अपना आधार बनाया है। वहीं फिल्म निर्माता श्रीमती कनक चंद तीलू रौतेली राज्य पुरस्कार के साथ-साथ सामाजिक कार्याे हेतु 34 पुरस्कार प्राप्त कर चुकी हैं और वर्तमान में हल्द्वानी महानगर में श्री आनंद आश्रम वृद्धाश्रम संस्था के माध्यम से वृद्धजनों की सेवा में भी लगी हुई हैं। जबकि लेखिका डॉ कविता रायजादा द्वारा 11 इंटरनेशनल 60 नेशनल अवॉर्ड प्राप्त किये हैं। उनका सदी में 100 महिलाओं में नाम आता है।

यह भी पढ़ें -   भीषण गर्मी में बेजुबानों की प्यास बुझाने का संकल्प, वंदे मातरम् ग्रुप की मुहिम बनी मानवता की मिसाल
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440