अल्मोड़ा के युवा के ‘उड़ते सपने’ से प्रभावित हुए CM धामी, फ्लाइंग व्हीकल का ट्रायल देखा, वीडियो कॉल पर दी बधाई

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/अल्मोड़ा डेस्क। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा के युवा रवि टम्टा के तकनीकी प्रयोग की सराहना करते हुए उन्हें नई पहल के लिए बधाई दी। काफलीखान निवासी रवि टम्टा ने व्यक्तिगत हवाई परिवहन की दिशा में एक पर्सनल फ्लाइंग व्हीकल का प्रोटोटाइप तैयार किया है। अल्मोड़ा में हुए इसके ट्रायल में वाहन को हवा में उड़ाकर भी प्रदर्शित किया गया।

रवि टम्टा के इस इनोवेशन का वीडियो सामने आने के बाद इसकी चर्चा तेज हो गई। मुख्यमंत्री धामी ने भी इस प्रयोग का संज्ञान लेते हुए ट्रायल को देखा। इसके बाद उन्होंने रवि टम्टा से वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत की और उनके प्रयास की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं।

पहाड़ के युवा के प्रयोग को सीएम ने किया प्रोत्साहित
मुख्यमंत्री के साथ बातचीत के दौरान रवि ने अपने फ्लाइंग व्हीकल की तकनीक, कार्यप्रणाली और सुरक्षा से जुड़े पहलुओं की जानकारी दी। बताया गया कि इस प्रोटोटाइप को तैयार करने के पीछे रवि की लंबे समय से चल रही मेहनत और प्रयोग शामिल हैं। करीब एक वर्ष से वह इस प्रोजेक्ट पर लगातार काम कर रहे थे।

यह भी पढ़ें -   देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, पांच की मौत, एक घायल

इस मौके पर जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। फ्लाइंग व्हीकल के सफल परीक्षण को पहाड़ के युवाओं की तकनीकी प्रतिभा और नवाचार की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है।

धामी सरकार के ‘इनोवेशन’ विजन को मिला नया चेहरा
रवि टम्टा का प्रयोग उत्तराखंड के युवाओं में मौजूद तकनीकी क्षमता को सामने लाने वाला प्रयास माना जा रहा है। मुख्यमंत्री धामी द्वारा स्वयं युवा इनोवेटर से बातचीत कर उसका उत्साह बढ़ाना भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में 'वन्दे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रमों की भव्य शुरुआत

रवि का दावा है कि उन्होंने भारत में व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए उड़ने वाले वाहन की दिशा में एक प्रोटोटाइप तैयार किया है। उनका लक्ष्य भविष्य में इस तकनीक को और विकसित करना है, ताकि छोटी दूरी के आवागमन के लिए सड़क के साथ वैकल्पिक हवाई परिवहन की संभावनाओं पर काम किया जा सके।

मुख्यमंत्री धामी की ओर से रवि को प्रोत्साहित किए जाने के बाद अब इस प्रयोग को लेकर उम्मीद जगी है कि उत्तराखंड के अन्य युवा भी तकनीक, स्टार्टअप और इनोवेशन के क्षेत्र में नए प्रयोगों के लिए आगे आएंगे।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440