आज नैनीताल पहुँचेंगे सीएम धामी, मिनट-टू-मिनट शेड्यूल जारी

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 12 दिसंबर, 2025 (शुक्रवार) को 01 दिवसीय जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं।

जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने बताया कि मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार, पुष्कर सिंह धामी 12 दिसंबर, 2025 (शुक्रवार) को 01 दिवसीय जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   भक्ति के महासागर में डूबा हल्द्वानी, भागवत कथा के समापन पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:20 बजे देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर अपराह्न 12:10 बजे रा.इ.का. सुंदरखाल स्कूल मैदान हेलीपैड, नैनीताल पहुंचेंगे।

सुंदरखाल स्कूल से प्रस्थान (कार द्वारा) कर अपराह्न 12:30 बजे हिमगिरी स्टेडियम लेटीबूंगा, मुक्तेश्वर पहुंचेंगे और पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट के बाद विधानसभा क्षेत्र भीमताल के विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। तत्पश्चात हिमगिरी स्टेडियम में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग करेंगे।

यह भी पढ़ें -   वास्तु शास्त्र: अगर कोई चीज टूटती है तो यह आने वाले बदलाव या फिर किसी चीज से सावधानी बरतने का इशारा देती हैं

मुख्यमंत्री अपराह्न 02:25 बजे हिमगिरी स्टेडियम लेटीबूंगा, मुक्तेश्वर से प्रस्थान कर सुंदरखाल स्कूल मैदान हेलीपैड, नैनीताल पहुंचेंगे और अपराह्न 02:45 बजे सुंदरखाल स्कूल मैदान हेलीपैड से प्रस्थान (हेलीकॉप्टर द्वारा) कर अपराह्न 02:55 बजे सैनिक स्कूल घोड़ाखाल हेलीपैड, नैनीताल पहुंचेंगे और यहां सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440