ऊर्जा बचाने को लेकर सीएम धामी का बड़ा आह्वान, जनता से की सहयोग की अपील

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। वैश्विक हालात और बढ़ते ऊर्जा संकट के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों से ऊर्जा संरक्षण को अपनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में ऊर्जा संसाधनों का सोच-समझकर उपयोग करना बेहद जरूरी हो गया है और इसमें हर नागरिक की भागीदारी अहम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर गैस और अन्य ऊर्जा संसाधनों की आपूर्ति पर पड़ रहा है। ऐसे में केंद्र सरकार लगातार ऊर्जा बचत और उसके विवेकपूर्ण इस्तेमाल पर जोर दे रही है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए संदेश को आगे बढ़ाते हुए सीएम धामी ने भी लोगों से ऊर्जा संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखते हुए ऊर्जा की बचत करना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। यह पहल सिर्फ आर्थिक बचत तक सीमित नहीं है, बल्कि आत्मनिर्भर और मजबूत भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, पहाड़ों में बढ़ा खतरा

सीएम धामी ने लोगों से सार्वजनिक परिवहन का अधिक इस्तेमाल करने, कारपूलिंग अपनाने, बिजली और ईंधन की अनावश्यक खपत रोकने तथा स्थानीय और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि नागरिक छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लाएं, तो इसका बड़ा सकारात्मक असर देश की अर्थव्यवस्था और ऊर्जा सुरक्षा पर पड़ेगा।

यह भी पढ़ें -   श्रावण मास की कामिका एकादशी में शिव को कैसे करें प्रसन्न, क्या है उपाय?

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘वोकल फॉर लोकल’ और आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी साकार होगा, जब हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझे। उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तराखंड की जनता हमेशा की तरह इस बार भी राष्ट्रहित में आगे आकर ऊर्जा संरक्षण अभियान को सफल बनाएगी।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440