खटीमा में सीएम धामी का जन समस्या निवारण कार्यक्रम में जनता से सीधा संवाद

खबर शेयर करें

समाचार सच, (ऊधमसिंह नगर) खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने तीन दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान खटीमा स्थित फाइबर कम्पनी अतिथि गृह, तय कार्यक्रम के तहत सामाजिक, धार्मिक, बार एशोसिएशन, उद्योग बन्धु, पार्टी कार्यकर्ता, किसान, पूर्व सैनिक, व्यापारिक व विभिन्न संगठनों एवं स्थानीय आम जनता से जन समस्या निवारण कार्यक्रम में सीधे सवांद किया, इस दौरान विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी दिया।

मुख्यमंत्री ने ज्ञापन लेते हुए सभी की समस्याओं को सुना। कार्यक्रम भाजपा के जिला अध्यक्ष शिव अरोरा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। उन्होंने सभी का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि आप सभी के प्यार व आशीर्वाद से आज पार्टी हाईकमान ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे हम सबको मिलकर निभाना होगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार उत्तराखंड को एक अच्छा मॉडल बनाना चाहती हैं जहाँ सभी प्रकार का वातावरण अनुकूल हो जिसमे उद्योग, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार आदि से परिपूर्ण हो। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार नो पेंडेंसी पर कार्य करेगी। जिसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जो कार्य जिस स्तर का हो उसका उसी स्तर पर तत्काल निस्तारण करना सुनिश्चित करें, आवेदन पत्र किसी भी दशा में लम्बित नहीं रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी अधिकारी के स्तर पर कोई लापरवाही प्रकाश में आई तो सम्बन्धित की जिम्मेदारी निर्धारित की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के द्वारा उत्तराखंड में उद्योगों को स्थापित करने हेतु जो पैकेज दिए थे उनके कारण ही आज उत्तराखंड में व्यापक स्तर उद्योग स्थापित हुए हैं। उन्होंने कहा कि उद्योगों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने आम जनता के द्वारा भव्य स्वागत करने पर सभी का अभिवादन करते हुए कहा कि जिस प्रकार से मेरा स्वागत किया गया है उसके लिए अभिवादन करने के लिए मेरे पास कोई शब्द नहीं है जिसके लिए मैं सबका आभार व्यक्त करता हूँ। उन्होंने कहा कि 2027 तक उत्तराखंड को शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, कृषि, परिवहन, उद्योग आदि समस्त क्षेत्रों में पूरे देश में प्रथम स्थान पर लाना है, जिसके लिए आप सबका सहयोग अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर यह सपना साकार करना होगा। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक सामान्य परिवार के व्यक्ति को मुख्य सेवक बनाया है उस दायित्व को सबके सहयोग से पूर्ण करना होगा। उन्होंने कहा कि जो घोषणाएं व शिलान्यास की गई है उनको प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   थराली की सोल घाटी में सड़क बनी मुसीबत! दलदल में फंसी Alto, ग्रामीणों ने पिकअप से रस्सी बांधकर निकाला बाहर

उन्होंने कहा कि मैं आपका बेटा, भाई हु, उत्तराखंड चहुमुखी विकास करने के लिए प्रयास करूँगा। इसके उपरांत मुख्यमंत्री के जनपद के भाजपा के मण्डल अध्यक्षों व महामंत्रियों के साथ बैठक कर टीम व कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए आगामी चुनाव में जीत हासिल करने के लिए मूलमंत्र दिये। उन्होंने कहा कि सबके सहयोग से पार्टी को मजबूत बनाना होगा, जिसे जो दायित्व सौंपा गया है वह अपने दायित्व का निर्वहन पूरी लगन व निष्ठा से करें।

यह भी पढ़ें -   बड़ी खबरः नैनीताल जिले में 31 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, Orange Alert के चलते लिया फैसला

इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, सीएमडी फाइबर लिमिटेड डॉ आरसी रस्तोगी, जिलाध्यक्ष भाजपा शिव अरोरा, विधायक प्रेम सिंह राणा, राजेश शुक्ला, मण्डलायुक्त सुशील कुमार, आईजी अजय रौतेला, जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरु, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना, अपर जिलाधिकारी उत्तम सिंह चौहान, जगदीश चंद्र कांडपाल, उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण बंशीधर तिवारी साथ समस्त जिला स्तरीय अधिकारी व पार्टी कार्यकर्ता व जनता उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440