सीएम को कराया कोविड-19 काल के दौर में व्यापारी समाज की पीड़ा से अवगत

खबर शेयर करें

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा के नेतृत्व में व्यापारी प्रतिनिधियों का एक शिष्टमंडल मिला मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत से

समाचार सच, देहरादून/हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा के नेतृत्व में व्यापारी प्रतिनिधियों का एक शिष्टमंडल प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात कर उन्हें कोविड-19 काल के दौर में व्यापारियों समाज की पीड़ा से अवगत करवाया। साथ ही प्रदेश सरकार से व्यापारी समाज के प्रति सरकार का रुख सकारात्मक हो इसका भी अनुरोध किया गया।
इस दौरान मंडल के पूर्व अध्यक्ष अनिल गोयल ने सीएम को यह भी अवगत कराते हुए बताया कि लॉकडाउन के 3 महीनों में व्यापारी बहुत कुछ खो चुका है उसकी भरपाई करने में बहुत लंबा समय लगेगा। उनका कहना था कि सरकार को व्यापारियों का दर्द का अनुभव होना चाहिए क्योंकि हम सरकार को राजस्व देने की एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम करते हैं।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल के इन 7 महीनों में हमारे छोटे व्यवसायी दर दर की ठोकर खाने को मजबूर हो गए हैं। प्रदेश में तीर्थाटन और पर्यटन बंद होने से हमारा 70% कारोबार प्रभावित हुआ है। ऐसे में हम सरकार से कोई पैकेज की मांग नहीं कर रहे हैं, बल्कि इन तीन महिनों के बिजली-पानी के बिलों में छूट व अन्य व्यवसायिक करो यह देय शुल्क आदि में जमा करने की मोहलत देने के साथ-साथ व्यापारियों को व्यवसायिक रजिस्ट्रेशन नवीनीकरण बीमा आदि जमा करने की अवधि कम से कम 31 मार्च 2021 तक बढ़ाए जाने की मांग करता है।
उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में जिला विकास प्राधिकरण को पूरी तरह समाप्त करने और मैदानी क्षेत्रों में जन भावना के अनुरूप इस अधिनियम को संशोधित कर लगाए जाने की मांग कर रहा है। उन्होंने बताया कि हमारी प्रदेश में 370 इकाइयां कार्यरत है, जो समय-समय पर जनसेवार्थ समाज सेवा करते रहते हैं, और जब व्यापारी आपदा की भेंट चढ़ जाता है तो सरकार उसे देखती भी नहीं। उन्होंने सीएम को संगठन की मांगों से अवगत कराते हुए कहा कि आपदा में ग्रस्त व्यापारी को राहत का पात्र माना जाए।
इस दौरान शिष्टमण्डल ने सीएम से प्रांतीय कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया। प्रदेश अध्यक्ष श्री वर्मा ने कहा कि हमारी कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 12 दिसंबर से 20 दिसंबर के मध्य होना सुनिश्चित हुआ है इसमें आपकी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।
शिष्टमण्डल में मुख्य रूप से मंडल के प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा, कोषाध्यक्ष एनसी तिवारी, मुख्य चुनाव अधिकारी प्रमोद गोयल, उपाध्यक्ष राकेश डिमरी उपाध्यक्ष, माधव प्रसाद सेमवाल शामिल थे।

यह भी पढ़ें -   आइए एप्पल साइडर विनेगर से जुड़े असरदार घरेलू उपायों के बारे में जानें…

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440