सीएम को नैतिकता के आधार पर देना चाहिए त्यागपत्र : डॉ0 सचान

खबर शेयर करें

सपा प्रदेशाध्यक्ष सचान ने कार्यकर्ताओं को पढ़ाया मजबूती का पाठ

समाचार सच, हल्द्वानी। सपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सत्यानारायण सचान ने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि वे त्यागपत्र नहीं देते हैं तो सपा राज्यपाल से मांग करेगी की वह सीएम के त्यागपत्र देने के लिए कहें।
यहां बनभूलपुरा स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में डॉ सचान कार्यकर्ताओं को सम्बोंधित कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि संगठन उन्हें बचाना चाहता है।
सपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश परिहार ने इस मौके पर कहा कि आईएसबीटी हल्द्वानी में अभी तक नहीं बन पाया है इससे भाजपा की नियत पर संदेह होता है। स्टेडियम पर भी कोई प्रगति नहीं हो पा रही है जो निर्माण कार्य जहां था वहीं रूका हुआ है। प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह ने बताया कि सपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 6 नवम्बर को देहरादून में होगी।
प्रदेश के प्रमुख महासचिव शुएब अहमद ने कहा कि जब से उत्तराखण्ड राज्य बना है यह राज्य का दुर्भाग्य ही है कि प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस की ही सरकारें रहीं और दोनों की पार्टियों ने विकास के लिए कोई ऐसा कार्य नहीं कर पाए जिससे प्रदेश की उन्नति हो। रोजगार को लेकर सरकार के पास कोई विजन नहीं है। वरिष्ठ समाजवादी नेता कुलदीप भुल्लर ने कहा किसानों को उत्तराखण्ड में धान बेचने के लिए दर-दर भटकना पड़़ रहा है।
बैठक के दौरान डॉ0 सचान ने पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का मंत्र भी दिया। साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी और जिले की कार्यकारिणी के गठन के निर्देश भी स्थानीय नेताओं को दिए। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष कई लोगों ने पार्टी के सदस्यता ली। सदस्यता ग्रहण करने वालों में जियाउद्दीन, हुसैन मोहम्मद, आमिन खान, सलाउद्दीन अंसारी, तस्लीम अंसारी, रफीक अहमद, अल्वी शामिल थे।
बैठक में मुख्य रूप से मोहम्मद अख्तर, सलमान, आमिर, फैजल, हरपाल शर्मा व ओम ठाकुर आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार डॉ0 सचान के हल्द्वानी आगमन पर सपाइयों ने भव्य स्वागत भी किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440