दोपहर के भोजन के बाद आने वाली नींद को भगाने के लिए ये कुछ सरल टिप्स

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। ऑफिस में लंच के बाद आने वाली नींद का कारण हो सकता है कि आपका शरीर थका हुआ महसूस कर रहा हो। खाने के बाद अक्सर लोगों को नींद आती है और ऐसे में काम में ध्यान लगाना मुश्किल हो जाता है। इस कारण से आपका काम पेंडिंग रहता है और समय से पूरा नहीं होता है। साथ ही किसी नए आईडिया पर काम करना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में लंच के बाद आने वाली नींद को भगाने के लिए आप ये कुछ सिंपल टिप्स को अपना सकते हैं…..

फल खाना या जूस पीना
एक स्वस्थ और पोषण से भरपूर डायट आपकी ऊर्जा को बढ़ावा देगा और आपको सुस्ती से दूर रखेगा। लंच के बाद एक सेब, केला, या अन्य किसी भी पसंदीदा फल का सेवन करना या फिर ताजगी भरे फलों का जूस पीना बहुत फायदेमंद हो सकता है।

यह भी पढ़ें -   १८ मार्च २०२६ बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

थोड़ी देर चलना या योग करना
अपने ऑफिस में लंच के बाद थोड़ी देर के लिए बाहर चलना या फिर योग करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह आपके शारीरिक स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करेगा और आपको ताजगी और ऊर्जा प्रदान करेगा।

कम खाना खाएं
लंच के बाद नींद आने का सबसे बड़ा कारण है कि हम ज़रूरत से ज्यादा खाना खा लेते हैं। ऐसे में आपको जितनी भूख हो उससे एक रोटी कम ही खाएं। चावल, आलू या पनीर जैसे हैवी मील को खाने से बचें। आप नाश्ता हैवी करें और लंच लाइट ही रखें।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड में रिश्वतखोर JE रंगे हाथ गिरफ्तार: 80 हजार लेते ही विजिलेंस का छापा, बिजली विभाग में मचा हड़कंप

म्यूजिक सुनें
लंच के बाद कुछ संगीत का सुनना आपके मन को शांति देने और आपको ताजगी प्रदान करने में मदद कर सकता है। आप अपने पसंदीदा गानों का चयन करके उन्हें सुन सकते हैं और खुद को दुबारा तैयार महसूस कर सकते हैं।

कलरफुल चीज़ें देखें
यह एक बहुत क्रिएटिव आईडिया है जो आपकी नींद को उड़ा सकता है। आप अपने डेस्कटॉप, मोबाइल, किताब या अपने ऑफिस के बहार गार्डन में सुंदर सुंदर रंग देखें। ऐसे करने से आपके दिमाग को कुछ नया दीखेगा। साथ ही वाइब्रेंट और सुंदर रंग देखने से दिमाग में डोपामाइन रिलीज़ होता है। ऐसे में अच्छी तस्वीरें देखें या गार्डन में सुंदर फूल देखें।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440