कमिश्नर दीपक रावत ने 75वीं वर्षगांठ एवं आजादी के अमृत महोत्सव पर किया ध्वजारोहण

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। 75वीं वर्षगांठ एवं आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने कमिश्नरी परिसर में ध्वजारोहण किया। उन्होंने जनपद व प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्ष गांठ एवं आजादी का अमृत महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने कार्याे के प्रति जागरूक व निष्ठावान होना चाहिए। हम सब भारत के नागरिक हैं हमें भेद-भाव से ऊपर उठकर कार्य करना होगा। यही एक एक सच्चे नागरिक की पहचान होगी। उन्होंने उन महापुरूषों को नमन करते हुए कहा कि अनेक स्वतंत्रता सेनानी एवं महापुरूषों के बलिदानों से आज हमें जो आजादी मिली है हमें उसे संभाल कर रखना होगा और हम सभी को देश को आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग देना होगा।

इस अवसर पर अपर आयुक्त जीवन सिंह नग्यांल, पीए हरेन्द्र सिंह गैड़ा, तुलसी आर्या, संजय सिंह खत्री, सतीश चन्द्र पाण्डे, मनोज जोशी, दिनेश बहुगुणा के साथ ही समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440