कामरेड विनोद मिश्र द्वारा कम्युनिस्ट आन्दोलन के विकास को दिया गया योगदान अमिट : बहुगुणा

खबर शेयर करें

-कामरेड विनोद मिश्र की याद में मनाया 21 वां संकल्प दिवस
-संकल्प दिवस पर कई लोगों ने सामूहिक रूप से माले की सदस्यता ग्रहण की

समाचार सच, लालकुआँ (नैनीताल)। भाकपा (माले) के पूर्व महासचिव कामरेड विनोद मिश्र की याद में पार्टी द्वारा 21 संकल्प दिवस के रूप में मनाया।

उनके 21 वें स्मृति दिवस पर बुधवार को यहां भाकपा (माले) कार्यालय के सम्मुख संकल्प दिवस कार्यक्रम में पार्टी सदस्यो को संबोधित करते हुए पार्टी के राज्य सचिव कामरेड राजा बहुगुणा ने कहा कि कामरेड विनोद मिश्र द्वारा पार्टी व कम्युनिस्ट आन्दोलन के विकास के लिए दिया गया योगदान अमिट है। 1970 के दशक में उन्होंने पार्टी को जटिल हालात से उबारते हुए भारतीय समाज के गहन अध्ययन के साथ भारत के क्रांतिकारी कम्युनिस्ट आंदोलन का मार्ग प्रशस्त किया। एक लाइन में कहें तो उन्होंने भारतीय क्रांति का महाकाव्य लिखा जो हमेशा भारत के कम्युनिस्ट आन्दोलन के लिए शिक्षा और प्रेरणा का काम करता रहेगा। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी की सघन विचारधारात्मक और राजनीतिक गोलबंदी की हमारी परम्परा को नए सिरे से हकीकत में उतारना ही कामरेड विनोद मिश्र को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

यह भी पढ़ें -   १८ अक्टूबर २०२४ शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा आपका…

संकल्प दिवस पर नए पार्टी सदस्यों की सामूहिक भर्ती और शपथ का भी कार्यक्रम किया गया। इस अवसर 21 नए सदस्यों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और क्रांति के झंडे को बुलंद रखने की शपथ ली। पार्टी के वरिष्ठ नेता कामरेड बहादुर सिंह जंगी ने नए सदस्यों को लाल झंडे के नीचे शपथ ग्रहण कराते हुए कहा कि हम अपने प्रिय नेता कामरेड विनोद मिश्र के दिखाए रास्ते पर अंतिम दम तक चलने के लिए कटिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि नए भारत के वास्ते भगत सिंह-अंबेडकर के रास्ते आज का सबसे ग्राहय नारा बन चुका है।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी मोदी सरकार के लिए वाटरलू साबित होगा। मोदी सरकार के इस ऐतिहासिक विभाजनकारी कदम के लिए देश की जनता मोदी को कभी माफ नहीं करेगी और जनता का विरोध प्रचंड बहुमत वाली मोदी सरकार को ले डूबेगा।

यह भी पढ़ें -   १८ अक्टूबर २०२४ शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा आपका…

इस अवसर पर कामरेड आनन्द सिंह नेगी, माले जिला सचिव डॉ कैलाश पाण्डेय, वरिष्ठ नेता भुवन जोशी, आनन्द सिंह सिजवाली, नैन सिंह कोरंगा, गोविन्द सिंह जीना, कमल जोशी, राम सिंह खड़का, राजेन्द्र शाह, स्वरूप सिंह दानू, आलम राम, नीमा मेहरा, गायित्री, सुशीला थारा, पार्वती जंगी, जमुना दानू, निर्मला शाही, दीपा, किशन बघरी, ललित जोशी, मुबारक शाह, जगदीश राम,एन डी जोशी, भास्कर कापड़ी, गोपाल सिंह, खीम सिंह वर्मा, त्रिलोक सिंह दानू, उत्तम दास, हरीश चंद्र सिंह भंडारी, मदन धामी, नारायण नाथ, डी एस मेहरा, बचन सिंह,धीरज कुमार, दीप पाठक, आनन्द सिंह जग्गी आदि बड़ी संख्या में पार्टी नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे। आगंतुक साथियों का स्वागत पार्टी के बिंदुखत्ता सचिव ललित मटियाली ने किया और कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता कामरेड गणेश दत्त पाठक ने की।

Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440