नकल सरगना सादिक मूसा का साथी गिरफ्तार, अब तक पकड़ में आए 34 आरोपित

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। पेपर लीक प्रकरण में एसटीएफ ने उत्तर प्रदेश के नकल सरगना सादिक मूसा के करीबी गाजीपुर उत्तर प्रदेश निवासी संपन्न राव को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। आरोपित परीक्षा से पहले अन्य आरोपितों के साथ हल्द्वानी में आकर रुका था। यही नहीं पेपर लीक करने में अहम भूमिका निभाई। एसटीएफ ने आरोपित संपन्न से परीक्षा लीक प्रकरण से प्राप्त 3.80 लाख भी बरामद किए हैं। वहीं एसटीएफ पूर्व में गिरफ्तार विपिन बिहारी के घर से परीक्षा में पेपर लीक के माध्यम से प्राप्त 6 लाख रुपये उसके लखनऊ स्थित आवास से बरामद किए गए हैं। पेपर लीक प्रकरण में एसटीएफ अब तक 34 आरोपितों को गिरफ्तार कर कुल 92 लाख नकद बरामद किए जा चुकी है। साथ ही पूर्व में गिरफ्तार आरोपितों की करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति का भी पता लगाया गया है। कई बैंक अकाउंट को फ्रीज भी किया जा चुका है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 22 सितम्बर 2026, मंगलवारपार्श्व परिवर्तनी एकादशी आज, स्मार्त और वैष्णव दोनों के लिए व्रत; जानिए पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440