कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अर्जुन बिष्ट ने गौलापार स्थित पेट्रोल पम्प पर किया विरोध प्रदर्शन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/गौलापार। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर देश में निरंतर बढ़ रहे पेट्रोल डीजल के दाम के विरोध में खेड़ा पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अर्जुन बिष्ट ने गौलापार स्थित पेट्रोल पंप पर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर श्री बिष्ट ने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल के दाम न्यूनतम स्तर पर है, इसके बावजूद भी केंद्र सरकार द्वारा पूरे देश में निरंतर पेट्रोल डीजल के दामों को बढ़ाया जा रहा है। जोकी बहुत ही निराशाजनक है। किसान भाइयों की खेतों की जुताई तथा गेहूं धान की मड़ाई भी महंगी हो गई है। उन्होंने सरकार से पेट्रो उत्पादों की बढ़ती कीमत को वापस लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि एक तरफ देश महामारी आर्थिक संकट और बेरोजगारी की मार झेल रहा है, वही सरकार द्वारा निरंतर तरल पदार्थों के दाम बढ़ाई जा रहे हैं। जिसका कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है।

यह भी पढ़ें -   १ जून २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440