2027 में कांग्रेस सरकार तय, भाजपा नेताओं की ज्वाइनिंग अभी बाकीः कुमारी शैलजा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। प्रेसवार्ता के दौरान कुमारी शैलजा ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा रहा है और कांग्रेस पूरी तैयारी के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर जनता के मुद्दों को उठाएं और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, बढ़ते भ्रष्टाचार और भय के माहौल को उजागर करें।

यह भी पढ़ें -   कांग्रेस की सदस्यता की आंधी से बदलेगा उत्तराखंड - शैलजा का दावा, हल्द्वानी में कांग्रेस ज्वाइनिंग का बड़ा शो

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की नाराजगी को लेकर पूछे गए सवाल पर शैलजा ने साफ कहा कि यह “परिवार के अंदर की बात” है और पार्टी में किसी तरह का कोई मतभेद नहीं है।
उन्होंने एक और बड़ा राजनीतिक संकेत देते हुए कहा कि भाजपा के कई बड़े नेता कांग्रेस के संपर्क में हैं और जल्द ही उनकी सूची सार्वजनिक की जाएगी, जिससे आने वाले समय में और बड़े राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   12 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पाण्डे, किच्छा में सतर्कता की बड़ी कार्रवाई

शैलजा ने कहा कि उत्तराखंड में यह संगठन का “तीसरा बड़ा इम्तिहान” है और इसे हर हाल में मजबूती और मेरिट के साथ पास करना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनता के बीच जाना होगा और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाना होगा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440