समाचार सच, हल्द्वानी। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता खजान चन्द्र गुड्डू ने पिथौरागढ़ की सरयू नदी में डूबने से हुई पांच बच्चों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सीएम तीरथ सिंह रावत से मृतकों के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद दिये जाने की मांग की हैं।
गुरूवार को अपने कार्यालय में शोक सभा कर दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान पूर्व दर्जा राज्य मंत्री ने पिथौरागढ़ क्षेत्र में इस घटना पर शोक जताते हुए राज्य सरकार से मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों परिजनों को मदद दिये जाने की मांग की। उनका कहना था कि इस बावत वह एक पत्र सीएम को प्रेषित करेंगे। उन्होंने क्षेत्र के माता-पिता तथा अभिवावकों से अपील करते हुए कहा कि वर्तमान में बरसात का मौसम आने वाला है, इस समय उन्हें इस तरह की घटना से सचेत रहना होगा और अपने बच्चों को ध्यान रखते हुए नदी, तालाब आदि जगहों में जाने मना करना होगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












