देहरादून पहुंचे कांग्रेस पर्यवेक्षक, वरिष्ठ नेताओं से की मुलाकात

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय पर्यवेक्षक पीएल पूनिया ने आज कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की। यह जानकारी देते हुए उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी ने बताया कि आज की महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेताप्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह मौजूद रहे। मुलाकात करने वालों में प्रशासनिक एवं संगठनात्मक सभी जिलों के जिलाध्यक्ष एवं विधायक, पूर्व विधायक, विधायक प्रत्याशी, पूर्व सांसद, सांसद प्रत्याशी शामिल रहे।

केन्द्रीय पर्यवेक्षक पूनिया ने प्रदेश में निकट भविष्य में होने वाले आगामी निकाय चुनाव एवं लोकसभा चुनाव के मद्येनजर प्रदेश कंाग्रेस की तैयारी एवं संगठन की गतिविधियों पर जिलाध्यक्षों से विस्तार पूर्वक चर्चा की। इस अवसर पर पुनिया ने कहा कि प्रदेश के ज्वंलत मुददों पर लगातार कंाग्रेस का केन्द्रीय नेतृत्व भी नजर बनाए हुए है और यहां के घटनाकर्माे के प्रति बहुत ही गम्भीर है। समय समय पर चाहे अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड हो, चाहे प्रदेश में व्याप्त भर्ती घोटाला या फिर चाहे जोशीमठ भू-धसाव कंाग्रेस का हाईकमान लगातार अपनी चिन्ता भी उपरोक्त विषयों पर जाहिर करता रहा है। ऐसे में केन्द्रीय पर्यवेक्षक का उत्तराखण्ड दौरा आगामी चुनावों के मद्येनजर बहुत ही महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें -   कसाण बैंड पर भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी स्कॉर्पियो, दो की मौत, दो गंभीर घायल

पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने होटल मधुबन में भी पर्यवेक्षक महोदय से भेंटवार्ता की। वार्ता के दौरान पूनिया ने सभी महत्वपूर्ण पदाधिकारियों से कार्यकर्ताओं का मनोबल बनाए रखने एवं सधे हुए अनुशासित रवैये की अपेक्षा की है।

यह भी पढ़ें -   शनि का दोष, साढ़ेसाती, ढैय्या और अन्य ग्रह बाधाएं शांत हो जाती शनिवार को बजरंग बाण का पाठ करने से

बैठक में उपस्थित होने वाले सभी वरिष्ठगणों का स्वागत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने आगामी निकाय एंव लोकसभा चुनाव में संगठित एवं मुखर होकर काम करने का संदेश दिया। माहरा ने कहा कि आज प्रदेश की जनता बहुत परेशान है, बेरेाजगारी, मंहगाई, भ्रष्टाचार, और सत्तारूढ दल की कुनितियों से आमजन चौतरफा घिरा हुआ महसूस कर रहा है।

इस मौके पर प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस संघर्ष का दुसरा नाम है, प्रदेश के हालात निश्चित ही चिन्ताजनक है। ऐसे में निकट भविष्य में कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर भ्रष्ट धामी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने से पीछे नही हटेगा।

Supervisor reached Dehradun, met senior leaders

Ad Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440