चाफी–पदमपुरी मार्ग की सुस्ती पर मंत्री कैड़ा सख्त, बोले- काम में लापरवाही हुई तो अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

खबर शेयर करें

समाचार सच, भीमताल।
भीमताल विधानसभा क्षेत्र के चाफी से पदमपुरी और धारी तक मोटर मार्ग के निर्माण कार्य में हो रही धीमी प्रगति पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मार्ग पर सोलिंग एवं जलभराव वाले स्थानों पर टाइल बिछाने का कार्य तत्काल गति से पूरा किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि स्वीकृत धनराशि के बावजूद यदि कार्य में लापरवाही बरती गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री कैड़ा ने बताया कि चाफी से पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग लंबे समय से जर्जर स्थिति में था, जिससे ग्रामीणों, किसानों, स्कूली बच्चों और पर्यटकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्रवासियों की मांग पर सरकार ने करीब दो माह पहले इस मार्ग के सुदृढ़ीकरण एवं डामरीकरण के लिए 9 करोड़ 37 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में बरसात के कारण डामरीकरण संभव नहीं है, लेकिन सोलिंग, जलभराव वाले स्थानों पर टाइल निर्माण तथा आवश्यक मरम्मत कार्य बिना किसी बाधा के किए जा सकते हैं। इसके बावजूद कार्य की रफ्तार संतोषजनक नहीं है, जिसे लेकर विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें -   पिथौरागढ़ में दो मासूम बहनों को कमरे में बंद कर दरिंदगी की कोशिश, सूझबूझ से बचीं बच्चियां, आरोपी गिरफ्तार

दौरे के दौरान मंत्री कैड़ा ने धारी ब्लॉक के सुनकिया, लेटीबुगा, दिनी तल्ली, मानाघेर, मटियाल और पदमपुरी सहित कई गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -   युवा वैश्य महासभा चुनाव की तैयारियां तेज, रूपेंद्र नागर को सौंपी मुख्य चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी

उन्होंने कहा कि भीमताल विधानसभा के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉक सहित प्रदेश के विभिन्न क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों के डामरीकरण के लिए भी धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है। बारिश समाप्त होते ही सड़क निर्माण कार्य तेज गति से शुरू कराया जाएगा। सरकार का उद्देश्य हर गांव तक बेहतर सड़क सुविधा पहुंचाना और लोगों की आवाजाही को सुरक्षित एवं सुगम बनाना है।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440