रात को घर से निकला बेटा… हल्द्वानी में इस जगह सुबह सड़क किनारे मिली उसकी लाश!

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह उस समय मातम और सनसनी का माहौल बन गया, जब कमलुवागांजा स्थित एक होटल के समीप सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली। कुछ घंटे पहले तक जो बेटा अपने घर से निकला था, उसकी मौत की खबर सुबह परिवार तक पहुंची तो परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 6:47 बजे डायल-112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा है। मुखानी पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक की मौत हो चुकी थी। घटनास्थल पर उसकी चप्पलें बिखरी हुई मिलीं, जबकि प्रथम दृष्टया शरीर पर किसी गंभीर चोट के निशान नहीं पाए गए।

मृतक की पहचान इंदिरापुरम कॉलोनी, हरीपुर नायक निवासी दीपक भट्ट (41) पुत्र उर्वादत्त भट्ट के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि दीपक गुरुवार रात करीब नौ बजे घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह सड़क किनारे शव मिलने की सूचना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में नवयुवक संघ परिवार की श्री गणेश उत्सव की धूम, 14 से 19 सितंबर तक होंगे भजन, सुंदरकांड और भव्य धार्मिक कार्यक्रम

परिजनों के अनुसार दीपक को शराब पीने की लत थी और उसका उपचार भी चल रहा था। चिकित्सकों ने उन्हें शराब से पूरी तरह दूर रहने की सलाह दी थी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फॉरेंसिक टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं।

यह भी पढ़ें -   गणेश महोत्सव 2026: गणपति स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त में पूजा करना विशेष माना जाता है

मुखानी पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम एवं फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440