1 1

कांग्रेस पार्टी ने महिला सशक्तिकरण के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला नें प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में महिला सशक्तिकरण के लिए कांग्रेस की ओर से हेल्पलाइन नंबर 18002030589 जारी किया गया है। इस दौरान महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती ज्योति रौतेला नें कहा की कांग्रेस पार्टी जनकल्याण के कार्यों के साथ-साथ महिलाओं के उत्थान एवं सशक्तिकरण को लेकर सदैव तत्पर रही है. आज सामाजिक न्याय को नकारा जा रहा है। भाजपा की मोदी सरकार समाज को तोड़ने का काम कर रही है। आधी आबादी को न्याय व सुरक्षा को लेकर टॉल फ्री नंबर 1800 203 0589 जारी किया गया है। उन्होनें कहा देश में पहली बार किसी राजनीतिक संगठन ने महिलाओं के लिए एक टोल फ्री नंबर लॉन्च किया है, जो महिलाओं को इमरजेंसी में रिलीफ देने का काम करेगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य यह है कि देश की राजनीति में हर स्तर पर महिला भाग ले और देश को बनाने में अपना योगदान दें। उन्होनें कहा इस हेल्पलाइन नंबर पर देश की कोई भी पीड़ित महिला फोन कर अपनी समस्याएं बता सकती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को कानूनी मदद करने के लिए कांग्रेस की लीगल टीम हर समय तैयार रहेगी और उसे न्याय दिलाने की कोशिश की जाएगी। इसके अलावा मेडिकल टीम द्वारा भी स्वास्थ्य संबंधी महिलाओं की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया की स्टैंड फॉर स्पोर्ट, रिलीफ, इमरजेंसी और एंपावरमेंट अर्थात स्त्री नाम की यह ऐप जारी की गई है। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने महिलाओं को पंचायतीराज संस्थाओं और नगर निकायों में महिलाओं को आरक्षण दिया था। आज महिलाओं को पचास प्रतिशत आरक्षण मिल रहा है। उन्होंने बताया कि महिला सशक्तिकरण के लिए प्रदेष महिला कांग्रेस की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर प्रदेष महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला की ओर से हैल्पलाइन नंबर 18002030589 जारी किया गया। इस दौरान प्रदेष महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष आषा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, सुमित्रा ध्यानी, चन्द्रकला नेगी, पुष्पा पंवार, शिवानी थपलियाल, सुशीला शर्मा, अनुराधा तिवारी, विमला मन्हास, ममता बस्नेत, शशीबाला कन्नौजिया, रामप्यारी, कोमल बोहरा, संगीता गुप्ता, सर्वेश्वरी, रेखा ढींगरा, इमराना परवीन सहित अन्य महिला कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहीं।

ParvatiKirola
PriyaJewellers
PremJewellers
RadhikaJewellers
RaunakFastFood
ShantiJewellers
SidhhartJewellers
SwastikAutoDeals
SitaramGarments

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *