समाचार सच, देहरादून। देहरादून के राजपुर क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माण तथा भू उपयोग को गलत ढंग से परिवर्तित किये जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्षद उर्मिला थापा के नेतृत्व में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण एमडीडीए के आइएसबीटी स्थित कार्यालय के सम्मुख प्रदर्शन किया। इसे साथ ही विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए एमडीडीए की मिली भगत से अवैध मानचित्र पास करने तथा नियमों के विरूद्ध भू उपयोग परिवर्तित करने के लिए विरोध जताया। इस अवसर पर मसूरी देहरादून प्राधिकरण के सचिव के नाम सौंपे ज्ञापन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि राजपुर क्षेत्र देहरादून नगर निगम का सीमान्त क्षेत्र है तथा इस क्षेत्र में भू उपयोग की अलग-अलग श्रेणिया हैं परन्तु एमडीडीए की मिलीभगत से कुछ भू माफियाओं द्वारा नाले-खालों तथा नॉन जेड.ए. श्रेणी की भूमि पर आवासीय मानचित्र बनवाकर अवैध निर्माण किये जा रहे हैं।
कांग्रेेस कार्यकताओं ने कहा कि शिव मन्दिर किशनपुर कैनाल रोड पर नगर निगम की भूमि पर कुछ मानचित्र अवैध रूप से स्वीकृत किये जा चुके हैं जिनकी आड में अवैध दुकानों का निर्माण किया गया है। उन्होंने एमडीडीए के अधिकारियों से मांग की कि देहरादून शहर के विभिन्न क्षेत्रों से अवैध निर्माण ध्वस्त किये जांय तथा एमडीडीए तथा भूमाफियाओं की मिलीभगत की जांच की जाय अन्यथा कांग्रेस पार्टी सडकों पर उतर कर आन्दोलन को मजबूर होगी। प्रदर्शन करने वालों में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, राजपुर वार्ड पार्षद उर्मिला थापा, पार्षद रमेश कुमार मंगू, पार्षद हरि प्रसाद भट्ट, पार्षद मोहन थापा, विनोद चौहान, भूपेन्द्र नेगी, उदय सिंह रावत, गौरी शंकर, अंकित, कार्तिक, मनोज, प्रियांशु छाबडा, देवेन्द्र, नवीन चौधरी, चम्पा देवी, गुड्डी, सुमित्रा, बिमला चौहान, नरेन्द्र नौडियाल, किशोर, लीला देवी आदि शामिल थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













