कांग्रेस शामिल करें अपने घोषणा पत्र में बनभूलपुरा क्षेत्र की समस्याएं: उवैश रजा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा संघर्ष समिति ने स्पष्ट किया है कि यदि कांग्रेस ने समिति द्वारा दस सालों से उठाई जा रही मांगों को घोषणा पत्र में शामिल नहीं किया तो समिति कांग्रेस का समर्थन नहीं करेगी। इन सात मांगों में बनभूलपुरा के लोगों को मालिकाना हक और गफूर बस्ती का पुनर्वास भी शामिल है।
समिति के संयोजक उवैश राजा ने इस संबंध में पत्र भी जारी किया है। कहा है कि संघर्ष समिति ने बनभूलपुरा के लोगों को मालिकाना हक देने की मांग लंबे समय से उठाई है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में पशुपालन क्षेत्र में बड़ी पहल, नई तकनीक से तैयार होगी उच्च नस्ल की पशु पीढ़ी; किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस

इसी तरह गफूर बस्ती का पुनर्वास, बनभूलपुरा से रेलवे के खंभे हटाने, इस क्षेत्र में पॉलीटेकनिक व आईटीआई खोलने, बङा अस्पताल स्थापित करने, हर घर के बाहर सीवर लाइन बिछाने और ट्रचिग ग्राउंड को गौलापार बाईपास से हटाने की मांग मुख्य हैं। समिति संयोजक उवैश राजा ने कहा कि समिति कांग्रेस से इन सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन लेने के साथ ही कांग्रेस के घोषणा पत्र में इन्हें शामिल करने की मांग उठाई रही है। यदि कांग्रेस ने इन मांगों को घोषणा पत्र में शामिल नहीं किया तो समिति कांग्रेस का विरोध करेगी। कहा कि बनभूलपुरा के लोग कांग्रेस को वोट देते आए हैं। कांग्रेस यहां के वोटों से ही जीतते आई है। इसलिए इन मांगों को अनदेखा करना कांग्रेस के लिए बङी समस्या होगी।

यह भी पढ़ें -   NEET Re-Exam के लिए उत्तराखंड तैयार, 53 केंद्रों पर 21 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440