कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखा पत्र, पोस्टल बैलेट रद्द करने की मांग

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सेना, अर्धसैनिक बलों का मत वाले मतदाताओं को जारी मतपत्रों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए ऐसे मतों को निरस्त करवाए जाने की मांग की है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखा है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखे पत्र में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि विभिन्न जिला निर्वाचन अधिकारियों की ओर से निर्गत किए गए सर्विस मतदाताओं के पोस्टल बैलेट की सूची में ऐसे नाम मौजूद हैं, जो या तो सेवानिवृत्त हो चुके हैं, या लंबे अवकाश पर हैं अथवा दिवंगत हो चुके हैं। इसी प्रकार का प्रकरण केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में सामने आया है। जहां पर सर्विस मतदाताओं कोई टीपीबीएस (सेना, अर्धसैनिक बलों का मत) की ओर से जारी किए गए डाक मतपत्रों की कुल संख्या 3187 है। इस सूची का निरीक्षण करने पर प्रथम दृष्टया लगभग 206 सर्विस मतदाता ऐसे पाए गए हैं, जो सेवानिवृत्त हो चुके हैं अथवा लंबे अवकाश पर चल रहे हैं। अवकाश के दौरान वह अपने मतदान स्थल पर ईवीएम के जरिये मतदान भी कर चुके हैं। प्रदेश कांग्रेस महासचिव संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी की ओर से पूर्व में ही आशंका व्यक्त करते हुए निर्वाचन आयोग से आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि डाक मतपत्रों के इस प्रमाणित दुरुपयोग से निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया पर बड़ा प्रश्न चिन्ह लगता है। उन्होंने निर्वाचन आयोग से मांग की कि प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में ईटीपीबीएस के प्रकरणों की शीघ्र निष्पक्ष जांच के बाद इन मतों को निरस्त करते हुए निर्वाचन आयोग के नियमों के अंतर्गत कार्रवाई की जाए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   बिहारः अशोक धाम मंदिर में मौत की भगदड़- सावन सोमवार पर उमड़ी भीड़ में 7 श्रद्धालुओं की मौत, 12 से ज्यादा घायल
Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440