समाचार सच, हल्द्वानी। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने कहा कि उनके द्वारा हाई कोर्ट में दायर जनहित याचिका पर राज्य सरकार जागी है। उन्होंने बताया है कि उनके द्वारा दायर याचिका में 18 से 44 वर्ष आयु के लोगों के वैक्सीनेशन के लिए अतिरिक्त वैक्सिनेशन केन्द्र खोलने की बात रखी थी। साथ ही उसमें यह बात भी रखी गयी थी कि एक मात्र एमबीपीजी कालेज हल्द्वानी में वैक्सीनेशन से बहुत अव्यवस्था होने के साथ-साथ अधिक भीड़ होने से कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा हो रहा है। दायर याचिका में सरकार को शहर व निकटतम क्षेत्रों में सरकारी व ग़ैर सरकारी विध्यालयों में अतिरिक केन्द्र सुझाव दिया गया था। जिस पर हाई कोर्ट ने सरकार से 20 मई तक जवाब दाखिल करने नोटिस किया। जिससे गुरूवार को हरकत में आए प्रशासन ने 20 मई को उच्च न्यायालय में जवाबदेही से बचने के लिए 14 मई से दिए गए सुझाव के अनुसार अब एमबीपीजी कालेज हल्द्वानी के अतिरिक्त दो अन्य केंद्रो खालसा गर्ल्स इण्टर कालेज ठण्डी सड़क व हरगोविंद सुयाल स्कूल कालाढ़ूँगी रोड, कुसुम खेड़ा रोड, हल्द्वानी में प्रारम्भ कर दिए।
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता का कहना है कि इससे वैक्सिनेशन ज्यादा लोगों को लगने में सहूलियत होगी लेकिन वैक्सिनेशन और तेज़ी से लगाने के लिए और अधिक केन्द्र खोलने के साथ वैक्सीन की व्यवस्था करने की आवश्यकता है। उन्होंने ने कहा लेकिन दायर याचिका में से अभी भी सरकार ने प्लाज़्मा बैंक, आक्सीजन- आईसीयू बेड बढ़ाने के लिए पर सरकार ने कोई काम नही किया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












