समाचार सच, हल्द्वानी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक जहां कांग्रेस की सद्बुद्धि के लिये मौन व्रत रखा, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने भी कोविड की रोकथाम में सरकार की विफलताओं को लेकर भाजपा सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिये उपवास रखा। इसी क्रम में सोमवार को प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया भी अपने निवास स्थान उपवास पर रहें।
सोमवार को अपने जारी बयान में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के सद्बुद्धि मौन व्रत को राजनैतिक नौंटकी करार दिया है। उनक कहना है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इस मौन व्रत को वर्तमान सरकार के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को सद्बुद्धि देने के लिए समर्पित करना चाहिए, क्योंकि वास्तविकता में सद्बुद्धि मौन व्रत की आवश्यकता मुख्यमंत्री को है। उनका कहना है कि आज जबकि प्रदेश कोरोना महामारी की मार से जूझ रहा है वहीं ब्लैक फ़ंगस की दस्तक से पूरे प्रदेश में हड़कम्प मचा हुआ है। एम्स सहित अन्य अस्पतालों में 100 से भी अधिक ब्लैक फंगस के मरीज़ मिले हैं जिनके लिए दवाई भी उपलब्ध नहीं है। प्रदेश को केंद्र सरकार ने ब्लैक फ़ंगस के इलाज के लिए अम्फोमुल औषधि के 50 वायल भेजे जिससे सिर्फ एक मरीज का इलाज हो सकता है। बजाए ब्लैक फंगस से निपटने की रणनीति बनाने व केन्द्र से प्रचुर मात्रा में दवाई उपलब्ध कराने के मुख्यमंत्री हवाई यात्रा कर अस्पतालों में निरीक्षण के नाम पर फोटो खिंचवाने में मशगूल है, और गुड़ वर्क दिखाने का ड्रामा कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार ने जो वेंटिलेटर पिछले वर्ष राज्य को दिए थे, वह खराब गुणवत्ता के चलते उपयोग में नहीं लाए जा रहे है। भाजपा सरकार को पांच साल होने जा रहे है और अल्मोड़ा मेडिकल कालेज का कार्य आज भी अधर में लटका है जिस कारण इस महामारी के समय पहाड़ की जनता को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है और कोविड रोगियों के लिए जो अस्थाई अस्पताल बनाए गए वो बिना डाक्टरों व मेडिकल स्टाफ के शो पीस मात्र रह गए।
प्रदेश प्रवक्ता का कहा कि उच्च न्यायालय के हस्तक्षेप के बावजूद भी राज्य सरकार अपनी ही केंद्र की सरकार से वैक्सिन ला पाने में लाचार साबित हो रही है, जिससे पूरे प्रदेश में वैक्सिनेसन कार्यक्रम कछुआ गति से चल रहा है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












