कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया कैबिनेट मंत्री के आवास का घेराव, फूंका पुतला

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून (एजेन्सी)। कांग्रेसियों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पर राहुल और प्रियंका गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। जिसको लेकर शनिवार को देहरादून में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा के नेतृत्व में आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने गणेश जोशी के आवास का घेराव किया और जोरदार प्रदर्शन कर पुतला का दहन किया।

इस दौरान कांग्रेसियों का कहना था कि भाजपा के कैबिनेट मंत्री द्वारा राहुल व प्रियंका गांधी पर की गई अभद्र टिप्पणी अत्यंत निंदनीय है। देश की सेवा तथा भारतीय राजनीति में जवाहर लाल नेहरू और महात्मा गांधी परिवार का लम्बा इतिहास है। स्व. इन्दिरा गांधी और स्व राजीव गांधी ने देश की सेवा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान तक दे दिया। कांग्रेस पार्टी एवं देश के लिए सोनिया गांधी का समर्पण अनुकरणीय है। उनके परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढ़कर देश के लिए अपनी सर्वाेच्च कुर्बानी दी है। चाहे इन्दिरा गांधी हों या चाहे राजीव गांधी, उन्होंने इस देश की एकता और अखण्डता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी। प्रियंका एवं राहुल गांधी ने देश सेवा के लिए अपने को समर्पित किया है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा की गयी अभद्र टिप्पणी को सम्पूर्ण महिला जाति का अपमान बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कैबिनेट मंत्री अकेले नेता नहीं हैं जिन्होंने महिला जाति का अपमान किया है। इससे पहले भी भारतीय जनता पार्टी के नेता मातृशक्ति का लगातार अपमान करते रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   पपीते के पत्ते का रस त्वचा, लिवर, बालों आदि के लिए लाभकारी होता है

इस दौरान गोविंद पुंडीर, प्रदेश प्रवक्ता दीप बोहरा, सागर लामा, सुरेन्द्र रावत, पवन खरोला, अनुप कपूर, दीप बोहरा, अनिल बस्नेत, राजीव थापा, सतीश पंत, सुनिल बांगा, अनुप कपूर, विकास राज, कपिल, कविता, नितू, रत्ना नेगी, मधु थापा गीता, अभिनव, सूरज थापा, आदी मौजूद थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440