सनातन धर्म को मानने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता करेगे भोले शंकर का जलाभिषेक

खबर शेयर करें

बार-बार बेरोजगार नौजवानों की परीक्षा ना ले राज्य सरकार: माहरा

समाचार सच, देहरादून। नौजवान बेरोजगारों पर हुए बर्बर लाठी चार्ज के विरोध में विगत सात दिनों से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। अध्यक्ष माहरा द्वारा बेरोजगार युवाओं पर लाठी चार्ज एवं गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए युवाओं के समर्थन और राज्य सरकार के तानाशही कदम के विरोध में सात दिनों के प्रदर्शन की घोषणा की गई थी। आज उसी कड़ी में प्रदर्शन का अंतिम दिन था।

माहरा ने आगे की रूप रेखा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से साझा करते हुए कहा कि 18 फरवरी 2023 महाशिवरात्रि के दिन सनातन धर्म को मानने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता भोले शंकर का जलाभिषेक करेगे तथा राज्य की भाजपा सरकार की बुद्वि शुद्वि की प्रार्थना, अंकिता हत्याकाण्ड में वीआईपी के नाम शीघ्र उजागर होने की कामना, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पूर्व अध्यक्ष एस. राजू द्वारा जिन सफेद पोशों की ओर इशारा किया गया था वह उजागर हों और प्रदेश के युवाओं के उपर लाठी चार्ज करने वाली बर्बर भाजपा की सरकार से राज्य की जनता को छुटकारा मिले यह प्रार्थना की जायेगी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने राज्य सरकार पर जोरदार प्रहार करते हुए कहा कि जिस तरह से शान्ति प्रिय ढंग से प्रदर्शन कर रहे बेरोजगार नौजवानों पर सरकार के इशारे पर पुलिस ने बर्वरतापूर्ण लाठियां बरसाई वह राज्य की कानून व्यवस्था को कलंकित करने वाली थी। उन्होंने कहा कि भाजपा की राज्य सरकार बार-बार बेरोजगार नौजवानों की परीक्षा ना ले। उन्होंने नौजवान बेरोगारों से अपील करते हुए कहा कि जागों, संघर्ष करो और लगातार सड़कों पर उतरकर भाजपा सरकार की ईट से ईट बजाने का काम करो।

यह भी पढ़ें -   हैडिंग एवं न्यूज बदलकर बनानी है - मूंगफली के छिलकों को फेंकने की जगह इन तरीकों से करें इस्तेमाल

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी भर्तियों की जांच उच्च न्यायालय के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई से करवाये जाने की मांग लम्बे समय से कर रही है परन्तु राज्य सरकार ने जिस प्रकार का हठधर्मी रवैया अपनाया हुआ है उससे उसकी नीयत में खोट नजर आ रहा है। माहरा ने कहा कि शोषित एवं पीडित जनता की आवाज उठाने में तथा भाजपा की तानाशाही सरकार पर दबाव बनाने के लिए कांग्रेस कोई भी कसर नहीं छोड़ेगी और कांग्रेस के सिपाहियों ने जैसे देश की आजादी में अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष कर देश को आजाद कराया है वैसे ही बेरोजगारी, महंगाई व भाजपा के कुशासन के खिलाफ निरंतर संघर्ष किया जायेगा।

इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी की मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए राज्य की भाजपा सरकार के दमनकारी कदम और युवाओं पर अत्याचार की कडे शब्दों में निंदा की।
प्रदर्शन में प्रतापनगर के विधायक बिक्रम सिंह नेगी, कलियर विधायक फुरकान अहमद, पूर्व काबीना मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी, उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, प्रदेश मीडिया प्रभारी पी.के अग्रवाल, सलाहकार अमरजीत सिंह, कोषाध्यक्ष आयेन्द्र शर्मा, हरिद्वार मेयर श्रीमती अनीता शर्मा, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम डॉ. विजेन्द्र पाल, प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी, बुद्विजीवी विभाग के अध्यक्ष प्रदीप जोशी, महानगर अध्यक्ष जसविन्दर सिंह गोगी, विशाल मौर्या, बिरेन्द्र पोखरियाल, अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष दर्शन लाल, गोरखा प्रदेश के अध्यक्ष अनिल बस्नेत, सुनीता प्रकाश, गुलजार अहमद, रनगर अध्यक्ष ऋषिकेश राकेश सिंह मिंया, गुलशेर मिंया, राजीव चौधरी, खेल प्रकोष्ट के अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह, श्रम प्रकोष्ट के अध्यक्ष दिनेश कौशल, जिलाध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल, संजय किशोर, राजेन्द्र शाह, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, शीशपाल बिष्ट, पार्षद उर्मिला थापा, समित्रा ध्यानी, हुकुम सिंह गडिया, ऐतात खान, अर्जुन सोनकर, संगीता गुप्ता, विनित प्रसाद भट्ट बन्टू, शान्ति रावत, सोनिया आनन्द, मदन लाल, आशा टम्टा, राजेश चमोली, नवनीत सती, अनिल नेगी, सुलेमान अली, अनुराधा, चन्द्रकला नेगी, अरूणा कुमार, सावित्री थापा, पिया थापा, पूनम कण्डारी, अशोक शर्मा, आदि शामिल थे।

यह भी पढ़ें -   मेहनत के सपनों को मिला सम्मान… मुख्यमंत्री ने चैंपियन खिलाड़ियों के नाम किया उत्तराखंड का गौरव

Congress workers who believe in Sanatan Dharma will perform Jalabhishek of Bhole Shankar

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440