समाचार सच, हल्द्वानी। नगर की सड़कों में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढ़े बने हुए हैं। जिनमें आए दिन हादसे हो रहे हैं। इससे आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदर्शन किया। साथ ही इन गड्ढ़ों में मछली पकड़ कर विरोध जताया। जल्द गड्ढ़ों से मुक्ति न दिलाने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि नगर की सड़कें पूरी तरह गड्ढ़ों में तब्दील हो चुकी हैं। इन गड्ढ़ों में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। जिनकी चपेट में आने से दुपहिया वाहन चालक भी चोटिल हो रहे हैं। शहर की सड़कें गड्ढों व तालाब का रूप ले रही हैं। जिस वजह आये दिन लोग आपनी जान को जोखिम में डालकर सफर करने को विवश हो रहे हैं। इतना ही नहीं सड़क में बने गड्ढ़ों में जलभराव के चलते राहगिरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गंदा पानी भरने से भयंकर बीमारियां फैलने का भी अंदेशा बना हुआ है। कई बार संबंधित विभाग व प्रशासन से गड्ढ़े भरने की मांग की जा चुकी है, लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसका खामियाजा जनता व वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है। कहा कि प्रशासन द्वारा गड्ढ़ों की अनदेखी के विरोध में मछली पकड़ कर विरोध जताया गया है। यदि इसके बाद भी प्रशासन ने गड्ढे भरने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित विभाग व प्रशासन की होगी।
इस दौरान हेमंत साहू, पंकज कश्यप, विक्रम रंधावा, हृदेश कुमार, जीत सिंह, दीपा खत्री, सचिन राठौर, किरन माहेश्वरी, अरविन्द शर्मा, अफजाल अहमद आंसारी, मिन्टू, बब्बर, प्रेम साहू समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












