समाचार सच, हल्द्वानी। एसटीएच में मरीजों के तिमारदारों के साथ हुई मारपीट को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश व्याप्त है। बुधवार को कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन प्रषित कर मारपीट के दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की हैं।
ज्ञापन में कांग्रेसियों का आरोप है कि विगत दिनों सुशीला तिवारी अस्पताल में मरीजों के तीमारदारों के साथ अस्पताल के युवा डाक्टरों द्वारा मारपीट की है। उनके द्वारा मारपीट में उमेश बधानी वह दिवान बिष्ट घायल हो गये है। ज्ञापन में कहा गया है कि अस्पताल के सभी टीवी फुटेज से घटना की वास्तविकता सामने आ जायेगी। उन्होंने अस्पताल प्रशासन की जांच की घोषणा को नकारते कहा कि अस्पताल में आये दिन मारपीट व तामीरदारों के साथ आम बात हो गयी है। इससे अस्पताल की आमजनता में छवि खराब करने वाले डाक्टरों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। ज्ञापन में चेताते हुए कहा है कि अगर इस मामले के दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गयी तो वे जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का घेराव कर न्याय की मांग करेंगे।
ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, एआईसीसी सदस्य सुमित हृदयेश, प्रदेश महामंत्री महेश शर्मा, हेमंत बगडवाल, भोला भट्ट, हरेंद्र बोरा, तारा नेगी, हर्ष पाण्डेय, संजय किरौला, सतनाम सिंह, संदीप बसौड़ा, संजय बिष्ट, विजय सिजवाली, उमेश बधानी, बालम बिष्ट, कुंदन बोरा, प्रदीप नेगी, अशोक जोशी, शोभा बिष्ट, ललित जोशी, मनोज शर्मा, जया कनार्टक, मोनिका सती, शशी वर्मा, रत्नाश्रीवास्तव, नीमा भट्ट, गीता पंत, हिमांशु जोशी, हुकुम सिंह कुंवर, बबीता उप्रेती, भास्कर पडलिया, अर्जुन बिष्ट, नीरज रैक्वाल, किरन महरा, विशाल भोजक सहित कई कांग्रेसीजन मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












