स्व. गुलाब सिंह की जन्मशती पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. गुलाब सिंह की 100वीं जन्म जयंती के अवसर पर हल्द्वानी स्थित स्वराज आश्रम में जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके सार्वजनिक एवं राजनीतिक जीवन को स्मरण किया।

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने स्व. गुलाब सिंह को जनसेवा के प्रति समर्पित नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दी। उनका सरल स्वभाव, संघर्षशील व्यक्तित्व और सेवा भावना लंबे समय तक लोगों को प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने कहा कि जन्मशती के अवसर पर उन्हें याद करना उनके विचारों और आदर्शों को आगे बढ़ाने का अवसर भी है।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि स्व. गुलाब सिंह का जीवन सादगी, संघर्ष और संगठन के प्रति निष्ठा का उदाहरण रहा। उन्होंने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के साथ ही जनहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया।

यह भी पढ़ें -   गाली-गलौज के बाद बढ़ा मामला, पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि स्व. गुलाब सिंह लोकतांत्रिक मूल्यों और कांग्रेस की विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध रहे। उन्होंने कहा कि उनका सार्वजनिक जीवन नई पीढ़ी के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्व. गुलाब सिंह के बताए मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने तथा जनहित, लोकतांत्रिक व्यवस्था और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें -   CM धामी बोले—गिरिजा शंकर जोशी का असमय जाना बड़ी क्षति, हल्द्वानी के नए मीडिया सेंटर के नामकरण पर भी होगा विचार

इस अवसर पर सुमित हृदयेश, राहुल छिमवाल, गोविंद सिंह बिष्ट सहित हरिश मेहता, हेमंत बगड़वाल, सतीश नैनवाल, भोला दत्त भट्ट, दयाल तिवारी, डॉ. केदार पलड़िया, डॉ. मयंक भट्ट, नीमा भट्ट, रेनू तोमर, गीता बहुगुणा, जगमोहन चीलवाल, गिरीश तिवारी, महेशानन्द, भुवन तिवारी, खींमानद पांडे, राजेंद्र उपाध्याय, गिरीश पांडे, सतनाम सिंह, गोविंद बगड़वाल, मुकुल बलुटिया, गुरप्रीत सिंह, हर्षित भट्ट, हिमांशु जोशी, राजू सुयाल, कौशलेंद्र भट्ट, जाकिर हुसैन, संजय साह, मोहम्मद नबी, मनोज बिष्ट, ज्ञान सिंह थापा, देवेंद्र बिष्ट, मोहम्मद इमरान, राजू बिष्ट, शंकर कोहली, बब्लू बिष्ट, संदीप भैसोड़ा, गणेश टम्टा, संदीप पांडे, मनोज भट्ट, अमित रावत, दिवेश तिवारी और मन्नू गोस्वामी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440