कांग्रेसियों ने किया कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 जीत राम का गर्मजोशी से स्वागत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखंड कांग्रेस के नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डा.जीत राम का शुक्रवार को यहां महानगर में पहुंचने पर कांग्रेसियों ने उनका माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया।
ज्ञात हो कि कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखण्ड राज्य में पंजाब की तर्ज पर एक प्रदेश अध्यक्ष व चार कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्ति किये थे। इसी क्रम में कुमायूं विश्वविद्यालय नैनीताल में शिक्षा दे रहे डा. जीत राम को भी प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष से नवाजा गया। शुक्रवार को यहां अपने गृह जनपद में पहुंचने पर कांग्रेसियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि डॉ0 जीत रात के नेतृत्व में कांग्रेस मजबूती की ओर अग्रसर होगी।
स्वागत करने में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल,विजय सिजवाली, प्रदेश प्रवक्ता डा.गणेश उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत बगड़वाल,डा.केदार पलड़िया, पूर्व ब्लाक प्रमुख भोला भट्ट, प्रदेश महामंत्री तारा सिंह नेगी, पूर्व राज्यमंत्री राजेंद्र खनवाल, पूर्व अधिकारी किशन राम जी, ब्लॉक अध्यक्ष संजय बिष्ट, महामंत्री संदीप भसौड़ा, जिला उपाध्यक्ष उमेश कबड़वाल, ब्लाक अध्यक्ष कैलाश दुम्का,नगर अध्यक्ष लालकुआं गुरदीपसिंह, लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष लालचन्द्र सिंह,ब्लाक अध्यक्ष कोटाबाग दिनेश बधानी,सतनाम सिंह, नरेश अग्रवाल, पूर्व राज्यमंत्री सुहेल सिद्दिकी, महामंत्री मनोज श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव प्रकाश पाण्डेय, कैलाश बमेटा, दयाकृष्ण कबडवाल,युकां विधानसभा अध्यक्षगोविंद गोस्वामी सहित आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   भीमताल में लगेगा राष्ट्रीय कराटे का महाकुंभ, 32वें समर कैंप में देशभर के 125 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440