ज्यादा जामुन का सेवन, सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। जामुन खाना जहां तक कि स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है लेकिन ज्यादा मात्रा में खाना कुछ एक लोगों के लिए नुकसानदेह है। आइए जानते हैं –

खून के थक्के जमने की समस्या
अधिक मात्रा में जामुन का सेवन करने से खून के थक्के जमने की समस्या की समस्या हो सकती है। इसलिए जिन लोगों को एथेरोस्क्लेरोसिस और खून के थक्के जमने की समस्या रहती है, तो उन्हें भूलकर भी जामुन का सेवन नही करना चाहिए।

यह भी पढ़ें -   अपराधियों का काल बनेगा आपरेशन क्रेक डाउन संदिग्धों पर होगी ताबड़तोड़ कार्यवाही

लो ब्लड प्रेशर की समस्या
अधिक मात्रा में जामुन का सेवन करने से लो ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। क्योंकि हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए जामुन का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। जामुन ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। ब्लड प्रेशर को जल्दी कंट्रोल करने के लिए कई लोग इसका सेवन अधिक मात्रा में करने लगते है। जिसकी वजह से लो ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।

पाचन की समस्या
अधिक मात्रा में जामुन का सेवन करने से पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है। क्योंकि जामुन में विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जिसका अधिक मात्रा में सेवन करने से पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है। साथ ही जिन्हें गैस और कब्ज की समस्या होती है, उन्हें जामुन का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।

यह भी पढ़ें -   प्रतिभा और अभिभावकत्व का उत्सव, वुडलैंड स्कूल में ‘इयर द शोकेस 2026’ भव्य आयोजन

मुंहासे की समस्या
अधिक मात्रा में जामुन का सेवन करने से मुंहासे की समस्या हो सकती है। अगर आपको मुंहासे की समस्या रहती है तो आपको जामुन का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि अधिक मात्रा में जामुन का सेवन करने से मुंहासे की समस्या बढ़ जाती है। इसलिए जामुन का सेवन सीमित मात्रा में करें।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440