ठेकेदार ने दी धमकी, मामला भवन निर्माण को लेकर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। ठेकेदार ने निर्धारित रकम लेने के बाद भी भवन निर्माण नहीं किया। काम करने की बात कहने पर उसने भवनस्वामी को ही घर में घुसकर धमकी दे दी। पीड़ित ने पुलिस से कार्यवाही की गुहार लगाई है। कुसुमखेड़ा निवासी सुनील कुमार के अनुसार उसने भवन निर्माण के लिए कन्हैया लाल नामक ठेकेदार में 20 लाख में अनुबंध किया था। यह राशि उसने ठेकेदार को दे भी दी। लेकिन ठेकेदार ने भवन निर्माण कार्य पूरा नहीं किया। जब वह ठेकेदार को काम पूरा करने के लिए फोन करने लगा तो गुस्साया ठेकेदार बीती रात अपने चार साथियों के साथ उसके घर में आ धमका। आरोप है कि ठेकेदार व उसके साथियों ने उसके साथ गाली गलौज की। इतना ही नहीं उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने पुलिस से कार्यवाही की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   मतदाता सूची को लेकर प्रशासन की बड़ी अपील, नोटिस मिलने पर घबराएं नहीं… नाम नहीं कटेगा, पहले मिलेगा पूरा मौका
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440