समाचार सच, हल्द्वानी/देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को राज्य में फिर कोरोना बम फूटा पड़ा है, पिछले 24 घंटों में कोरोना के रिकॉर्ड 411 नए मामले सामने आये हैं। जबकि दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। ज्ञात हो कि बीते शनिवार को कोरोना के रिकॉर्ड 501 तथा सोमवार को 389 नए मामले सामने आए थे।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में मंगलवार को मिले 411 नये मामलों में से हरिद्वार में 143, अल्मोड़ा में 36, चम्पावत में आठ, देहरादून में 82, नैनीताल में 49, पौड़ी में नौ, रुद्रप्रयाग में तीन, टिहरी में 39, यूएस नगर में 32 और उत्तरकाशी के 10 संक्रमित मरीज मिले हैं।
मंगलवार को राज्य में कुल मरीजों की संख्या 10432 हो गयी है। जबकि 169 मरीज अस्पतालों से स्वास्थ्य होकर डिस्चार्ज किए गये है। अब राज्य में अभी तक ठीक हुए मरीजों की संख्या 6470 हो गई है। जबकि 3787 मरीज अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। आज हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज और एम्स ऋषिकेश में भर्ती दो मरीजों की मौत हो गई। जिससे राज्य में कुल मृतकों की संख्या 136 हो गई है।
जबकि सात हजार के करीब सैंपलों की रिपोर्ट मंगलवार को आई है। लैब में पेंडिंग सैंपल की संख्या 10 हजार 54 सैंपल पहुंच गई है। राज्य में कोरोना मरीजों के दोगुना होने की दर 23 दिन, मरीजों के ठीक होने की दर 62 दिन जबकि संक्रमण दर तकरीबन पांच प्रतिशत हो गई है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












