एसटीएच में भर्ती कोरोना संक्रमित पुलिस कांस्टेबल की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना संक्रमित पुलिस कांस्टेबल की मंगलवार को मौत हो गई। इससे परिवार में जहां कोहराम मच गया। वहीं पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। कोतवाली में अंतिम विदाई के बाद कांस्टेबल का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मूलरूप से थल बेरीनाग निवासी सुरेंद्र ज्याला पुलिस में वर्ष 1990 बैच के सिपाही थे। वह वर्तमान में नानकमत्ता में तैनात थे। उनका परिवार नानकमत्ता में ही निवास करता है। बताया जाता है कि उन्हें करीब एक माह पूर्व बुखार होने पर कोरोना टेस्ट कराया गया। जिसमें वह पॉजिटिव पाये गये। इस पर उन्हें करीब 20 दिन पूर्व डॉ सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल व कोविड सेंटर में भर्ती किया गया। जहां मंगलवार को उनका निधन हो गया। वह अपने पीछे दो बच्चों के अलावा भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं। कांस्टेबल के निधन की सूचना से जहां परिवारजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। कोतवाली में मृतक सिपाही को सीओ शांतनु पारासर, कोतवाल संजय कुमार समेत पुलिस, एलआईयू, एसओजी कर्मियों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। इसके बाद कोरोना संक्रमित सिपाही का राजपुरा श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   अब हर घर में गूंजेगा भारत माता का जयघोष! नैनीताल की प्रियंका जोशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, महिलाओं में जगाएंगी राष्ट्रभक्ति की अलख
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440