उत्तरकाशी में मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज, संक्रमितों की संख्या हुई 68

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना वायरस के मरीज बढ़ते ही जा रहे हैं। आज सुबह एक और कोरोना संक्रमित मरीज सामने आया है। अपर सचिव युगल किशोर पंत ने ग्रीन जोन उत्तरकाशी के मरीज में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की है। उत्तरकाशी जिले में कोरोना का यह पहला मामला है। इसके साथ ही अब प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 68 हो गई है।

यह भी पढ़ें -   केस की फाइल निस्तारित कराने के नाम पर 3,500 रुपये मांगने का आरोप, सिविल न्यायालय में रंगे हाथ दबोचा गया कर्मचारी

उत्तरकाशी के सीएमओ डॉ. डीपी जोशी ने बताया कि यह युवक तीन अन्य युवकों के साथ सात मई को गुजरात से उत्तराखंड आया था। एहतियातन युवक की जांच कराई गई थी जिसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है। ग्रीन जोन में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से अब प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। विभागीय अधिकारी युवकों के बारे में पता करने में जुटे हैं।
बता दें कि शनिवार को भी ऊधमसिंहनगर में कोरोना के चार नए मामले सामने आए थे। ये चारों संक्रमित युवक भी बाहरी राज्यों से आए थे। वहीं, अभी तक प्रदेश में 46 मरीज ठीक हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग, 16 जुलाई 2026: सूर्य हुए दक्षिणायन, कर्क राशि में किया प्रवेश, हरेला पर्व आज, जानिए शुभ मुहूर्त और सभी 12 राशियों का राशिफल

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440