देहरादून में सनसनी: BSF जवान पर प्रेमिका को ज़हर देकर हत्या का आरोप, फिर खुद भी खाया ज़हर, दून अस्पताल में भर्ती

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। राजधानी देहरादून के डोईवाला क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेम प्रसंग के कथित विवाद में एक बीएसएफ जवान पर अपनी प्रेमिका को ज़हर देकर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद जवान ने भी कथित तौर पर ज़हर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरोपी जवान गंभीर हालत में दून अस्पताल में उपचाराधीन है।

पुलिस के अनुसार, घटना का खुलासा तब हुआ जब आरोपी जवान की पत्नी ने सूचना दी कि उसके पति ने फोन कर अपनी लोकेशन भेजी और बताया कि उसने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी है तथा खुद भी ज़हर खा लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मियांवाला चौक स्थित एक होमस्टे पहुंची, जहां कमरे में 38 वर्षीय बीएसएफ जवान निवासी मोहब्बेवाला, क्लेमेंटाउन अचेत अवस्था में मिला, जबकि 40 वर्षीय महिला निवासी गूलरघाटी, नकरौंदा मृत पाई गई।

पुलिस ने घायल जवान को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे दून अस्पताल रेफर किया गया। उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है, लेकिन वह अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है।

यह भी पढ़ें -   शारदीय नवरात्रि 2026: नवरात्रि में सुई धागे का प्रयोग भूलकर भी न करें, जानें क्या है कारण

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। बीएसएफ जवान छुट्टी पर घर आया था और पिछले दो दिनों से महिला के साथ उक्त होमस्टे में ठहरा हुआ था।

मृतका के पति ने डोईवाला कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी और आरोपी जवान के बीच लंबे समय से संबंध थे। इसी विवाद के चलते जवान ने महिला को ज़हर देकर उसकी हत्या कर दी और बाद में खुद भी ज़हर खा लिया।

यह भी पढ़ें -   “मेरी और मेरे बच्चों की जान को खतरा”, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश का बड़ा दावा; बोले- न्याय नहीं मिला तो गैरसैंण में करूंगा आत्मदाह

घटना की सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने मृतका के पति की शिकायत पर आरोपी बीएसएफ जवान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपी अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। उसके स्वस्थ होने के बाद पूछताछ की जाएगी, जिससे घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की गहन जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440