इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का एक पत्रकार निकला कोरोना पॉजिटिव

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। डोईवाला निवासी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के एक पत्रकार की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसे अब एंबुलेंस से हॉस्पिटल भर्ती कराने की तैयारी की जा रही है। डोईवाला हॉस्पिटल अधीक्षक डॉक्टर केएस भंडारी ने बताया कि खैरी गांव में 5 अगस्त को आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल डोईवाला के दुकानदार के संक्रमित पाए जाने के बाद कार्यक्रम में शामिल कुछ जनप्रतिनिधियों व पत्रकारों की कोरोना वायरस जांच कराई गई है।उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक मीडिया के पत्रकार द्वारा अपने परिवार वह खुद की जांच कराई गई थी। जिसमे उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि परिवार के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें होम क्वॉरेंटाइन किया गया है। पत्रकार को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि वही 44 अन्य व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।

यह भी पढ़ें -   जंगल में रहस्यमयी मौत, लापता व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440