उत्तराखण्ड के 71 लोगों को कोरोना ने लगाया दूसरी बार झटका, सऊदी अरब ने रद्द की हज यात्रा

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में हज यात्रा पर जाने की चाह रखने वाले 71 लोगों को कोरोना ने लगातार दूसरे झटका दिया है। दूसरी लहर के चलते इस बार भी हज यात्रा को सऊदी अरब ने रद्द कर दिया। ऐसे में पिछले दो साल से हज यात्रा पर जाने का इंतजार करने वालों के चेहरे पर मायूसी छा गई है। हज यात्रा रद् करने के संबंध में वीडियो जारी कर सऊदी अरब और केंद्र सरकार की ओर से जानकारी दी गई है। पिछले साल कोरोना के चलते हज यात्रा रद्द कर दी गई थी। इस बार हज यात्रा के लिए कई लोग आस लगाए बैठे थे और उन्होंने आवेदन भी किए थे, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के चलते इस पर भी इन लोगों को मायूसी हाथ लगी। उत्तराखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष शमीम आलम ने पत्र जारी कर बताया कि ऑल इंडिया हज कमेटी के मुख्य अधिशासी अधिकारी ने वीडियो जारी कर बताया है कि कोरोना के कारण इस वर्ष भी सऊदी अरब सरकार ने 2021 की हज यात्रा रद्द कर दी है। केवल सऊदी अरब के नागरिक और वहां रह रहे अन्य देशों के लोग नियमों के तहत हज यात्रा कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस साल प्रदेश से हज यात्रा पर जाने के लिए 710 लोगों ने आवेदन किया था। कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए सऊदी सरकार ने 18 से 60 साल के यात्रियों को वैक्सीन को दोनों डोज लगाने के बाद हज की अनुमति देने की बात कही थी, लेकिन अब यात्रा रद्द कर दी गई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440